{"_id":"102-40731","slug":"Ludhiana-40731-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पत्रकार से गैंगरेप का विरोध में सड़कों पर उतरे विद्यार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पत्रकार से गैंगरेप का विरोध में सड़कों पर उतरे विद्यार्थी
Ludhiana
Updated Sun, 25 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। मुंबई में महिला पत्रकार से दुराचार के विरोध में जी-टेक एजुकेशन के विद्यार्थियों ने स्थानीय भारत नगर चौक में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नारी शक्ति की आबरू लुटने वालों को सरेआम फांसी के तख्ते पर लटका कर पीड़िता को इंसाफ दिलवाया जाए। रोष प्रदर्शन में विशेष तौर पर शामिल हुए युवा अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा और जी-टेक एजुकेशन के एमडी ज्ञान सिंह कालड़ा एवं सेंटर प्रमुख महेश टंडन ने कहा कि न तो देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और न ही देश के अंदर बहू बेटियां। केंद्र व राज्य सरकारें देश की बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकती हैं तो सत्ता से हट जाएं। अकाली नेता गोशा ने देश में बढ़ती दुराचार की घटनाओं पर चिंता प्रकट की कि यह सभ्य समाज के लिए शर्म की बात है। प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों ने दुराचार की घटनाओं में शामिल आरोपियों के परिवारों से आग्रह किया कि वह आरोपियों की पैरवी करने की बजाय उनका खुलेआम विरोध करके उन्हें सजा दिलाएं। रोष प्रदर्शन में जी-टेक एजुकेशन सैंटर के सभी विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन