{"_id":"102-36634","slug":"Ludhiana-36634-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को स्कालरशिप बांटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को स्कालरशिप बांटी
Ludhiana
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्नेजियम हाल की मरम्मत के लिए तीन लाख रुपये के फंड देने का किया ऐलान
मानसा। मानसा के खेल स्टेडियम में साहिबजादा अजीत सिंह व साहिबजादा फतेह सिंह की याद में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड ने मानसा के 62 खिलाड़ियों को 4,35,000 रुपये की स्कालरशिप बांटीं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रहीं है। इस दौरान उन्होंने मानसा के जनमेजियम हाल की मरम्मत के लिए तीन लाख रुपये के फंड देने का ऐलान भी किया।
जिला खेल अफसर दर्शन सिंह भुल्लर ने बताया कि इस स्कीम के तहत उन खिलाड़ियों को स्कालरशिप दी गई है, जिन्होंने होशियारपुर में लड़कों के 6 से 8 नवंबर 2012 तक पंजाब राज ग्रामीण खेलों में भाग लिया था। इसके अलावा जिन लड़कियों ने बठिंडा में 18 से 20 नवंबर 2012 तक पंजाब राज ग्रामीण खेलों में बढ़िया प्रदर्शन किया है और रैंकिंग में अपना स्थान बनाया। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों को 5 हजार रुपये के हिसाब से स्कालरशिप दी गई है। उन्होंने बताया कि शहीदे-आजम-भगत सिंह गेम्स जो कि लुधियाना, पटियाला, जालंधर व मोहाली में 28 फरवरी 2011 से 06 मार्च तक करवाई गई थी। इन गेम्स में रेकिंग किए गए खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये प्रति खिलाड़ी के हिसाब से स्कालरशिप दी गई है। इस मौके पर बास्केटबाल कोच गुलजार सिंह, कोच संग्रामजीत सिंह, कोच बहादुर सिंह, कोच दीदार सिंह, मिस शालू, कोच अवतार सिंह, सुनील कुमार, सुरिन्दर कुमार व हैप्पी कुमार आदि हाजिर थे।