फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   परीक्षा केंद्र में अज्ञात हमलावरों का हमला

परीक्षा केंद्र में अज्ञात हमलावरों का हमला

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
हलवारा (लुधियाना)। गांव सराभा में शहीद करतार सिंह सराभा ट्रस्ट के अधीन चल रहे मेडिकल शिक्षण संस्थान में बुधवार को बीएएमएस भाग एक की परीक्षा के दौरान अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने परीक्षा केंद्र में जमकर तोड़ फोड़ की और जबरन परीक्षा केंद्र में दाखिल होकर परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ डाली।
विज्ञापन

गुरु रविदास आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय द्वारा ली जा रही परीक्षा में बुधवार को पदार्थ-बी का परचा था। हमलावरों ने विद्यार्थियों के अलावा परीक्षा ले रहे स्टॉफ की भी पिटाई की। जब तक गांव के लोगों ने पुलिस की मदद से उनको खदेड़ा, तब तक वह काफी उत्पात मचा चुके थे। दल बल के साथ पहुंचे रायकोट के डीएसपी अमरीक सिंह ने करीब 65 लोगों को गांववालों की मदद से काबू कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक सुबह साढ़े दस बजे के करीब दो बसों और तीन कारों में सवार होकर सराभा पहुंचे। पहले उन्होंने संस्थान के गेट पर खड़े सुरक्षा कर्मियों को खदेड़ा। इसके बाद अस्पताल के वार्डों में तोड़फोड़ की। कालेज के दफ्तर में पड़े रिकार्ड को भी नष्ट कर दिया गया। इसके बाद परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की भी पिटाई कर दी। पुलिस को आता देख हमलावर दीवार फांद कर भागे। डीएसपी अमरीक सिंह ने कहा है कि इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। प्रबंधकों ने कहा कि बुधवार का पेपर रद कर दिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के चेयरमैन होशियार सिंह यूके ने बताया कि पिछले वर्ष कालेज ने बीएएमएस भाग एक में 35 विद्यार्थियों को नियमानुसार दाखिला दिया था। कई सीट खाली रह गईं। 16 दिसंबर 2011 को पंजाब सरकार ने एक सर्कूलर जारी करके खाली सीटें भरने की अनुमति दे दी। इसके बाद संस्थान ने दस विद्यार्थियों को दाखिला दे दिया। 30 अप्रैल 2011 को संस्थान ने इनकी रजिस्ट्रेशन के लिए विश्वविद्यालय में दस्तावेज भेजे, जिनको विश्वविद्यालय ने रद कर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अदालत में याचिका डाल दी। इस दौरान विश्वविद्यालय ने 29 नवंबर 2012 से परीक्षा की तारीख तय कर दी। दस विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ सके। होशियार सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को विद्यार्थियों के परिजन शिव सेना के प्रधान राजीव टंडन एवं एसओआई कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आए थे। होशियार सिंह ने कहा कि इस संबंध में एसएसपी को शिकायत कर सुरक्षा की मांग की गई थी। तीन दिसंबर को पुलिस ने सुरक्षा दी थी, लेकिन बुधवार को पुलिस सुरक्षा नहीं पहुंची। होशियार का आरोप है कि दस विद्यार्थियों ने ही अज्ञात लोगों की सहायता से हमला कराया है।

वहीं शिव सेना के प्रधान राजीव टंडन का कहना है कि वह परिजनों के साथ संस्थान में उनकी बात रखने के लिए गए जरूर थे, लेकिन बुधवार के हमले से उनका और शिव सेना का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed