फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हरसेवानंद वाराणसी बना चैंपियन

हरसेवानंद वाराणसी बना चैंपियन

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ रोड पर चल रही सीबीएसई नेशनल कैरम चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हो गया। इसमें लड़कों के वर्ग में स्वामी हरसेवानंद वाराणसी स्कूल चैंपियन बना तो वहीं लड़कियों में बी वाराणसी स्कूल के हैप्पी माडल स्कूल ने कब्जा किया।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में स्वामी हरसेवानंद स्कूल वाराणसी ने डा. अमृत लाल इमरत मेमोरियल स्कूल वाराणसी को हरा कर चैंपियनशिप जीती। तीसरे स्थान पर हैप्पी माडल स्कूल वाराणसी की टीम रही तो चौथा स्थान सनबीम स्कूल वाराणसी को मिला। लड़कियों के वर्ग में हैप्पी माडल स्कूल वाराणसी ने वाराणसी पब्लिक स्कूल को हरा कर ट्राफी जीती। तीसरे स्थान पर बीसीएम आर्य माडल स्कूल की टीम रही तो चौथा स्थान डीएलडब्ल्यू वाराणसी को मिला।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में डा. अमृत लाल इमरत स्कूल वाराणसी ने गौरव गुप्ता, इसी स्कूल के वैभव, हैप्पी माडल स्कूल के ब्योम प्रकाश, रयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरियाणा के द्विज, आशुतोष, सनबीम स्कूल वाराणसी के आदित्य सिंह, होमटर्न स्कूल फरीदाबाद के यशु अरोड़ा, हालमार्क स्कूल पंचकूला के प्रांजल मोदी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों में हैप्पी माडल स्कूल वाराणसी की शिखा सिंह, मनीषा सिंह, कमला रानी स्कूल हैदराबाद की पीएनएम स्वंधि, सेंटर मैरी स्कूल चंडीगढ़ की निधि गुप्ता, मनु गुप्ता, बीसीएम स्कूल लुधियाना की महक गुप्ता, नंदिनी बजाज, अमनदीप कौर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस मौके पर पूर्व हाकी टीम के कोट सुखबीर सिंह ग्रेवाल, स्कूल के अध्यक्ष सत्यानंद मुजांल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed