फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ट्रक आपरेटर पर हमला, दो लोग घायल

ट्रक आपरेटर पर हमला, दो लोग घायल

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर। पार्षद के पति और पुत्र पर पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार देर शाम को जलालाबाद रोड स्थित ट्रक यूनियन में अपने करीब आठ साथियों के साथ पहुंचकर खूब बवाल मचाया। आरोप है कि वहीं पिस्तौल और अन्य तेजधार हथियारों के दम पर हमला कर दो ट्रक आपरेटरों को घायल कर दिया। घायल ट्रक आपरेटर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोेपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 2 की पार्षद हरजीत कौर के पति गुरमीत सिंह जीता और वार्ड नंबर 21 की पार्षद सुरजीत कौर के पुत्र बिंदर सिंह ने गत 15 नवंबर को स्थानीय अनाज मंडी से सीधे तौर पर ही जलालाबाद के लिए बासमती चावल का ट्रक लोड कर लिया था, जिसे ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। इसी बात से गुस्साए गुरमीत सिंह जीता और बिंदर सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार की रात को करीब आठ बजे ट्रक यूनियन में बैठे यूनियन के उपाध्यक्ष काली खुंगर और अन्य आपरेटरों पर हमला कर दिया। पिस्तौल व अन्य तेजधार हथियारों से लैस इन लोगों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज किया और उसके उपरांत हमला बोल दिया। हमले में ट्रक आपरेटर ज्ञान सिंह और गुरचरन सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

डीएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि घायल ज्ञान सिंह के बयान पर गुरमीत सिंह उर्फ जीता, बिंदर सिंह, सतपाल सिंह उर्फ सत्तू और सात-आठ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनक ी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed