फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो रेलवे स्टेशन

शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो रेलवे स्टेशन

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) एवं सीपीआई (एम) ने शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के अवसर पर माडल ग्राम रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद करतार सिंह सराभा माडल ग्राम रेलवे स्टेशन रखने की मांग की है। शुक्रवार को भाईवाला चौक में शहीद के बुत पर माल्यार्पण करते समय पार्टी के नेताओं ने लोगों को धर्म निरपेक्षता, लोकतंत्र और जनता के हक में आर्थिक नीतियाें के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया, ताकि मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा अपनाई जा रही नीतियों के चलते देश को विदेशी और कारपोरेट घरानों के पास गिरवी रखने से रोका जा सके। वामपंथी दलों ने बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की बिगड़ रही स्थिति के विरोध में रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी के सहायक सचिव डा. अरुण मित्रा ने कहा कि करतार सिंह ने छोटी उम्र में ही आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। शहीदों की कुर्बानियों के चलते ही आज लोग आजाद देश में सांस ले रहे हैं, लेकिन अब आजादी को बरकरार रखना है। आतंकी ताकतें देश को तोड़ना चाहती हैं। इसके अलावा देश की आर्थिक नीतियों को यहां की जरूरत के अनुसार बनाने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार विदेशी दबाव में नीतियां बनाकर देश को आर्थिक तौर पर गुलाम बनाने की राह पर अग्रसर हैं। इस अवसर पर करतार सिंह बुआणी, सुखमिंदर सिंह सेखों, ओपी मेहता, गुरनाम सिंह, डीपी मौड़, रमेश रत्न, जतिंदर पाल, रघुबीर सिंह समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed