{"_id":"102-30048","slug":"Ludhiana-30048-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम की सुरक्षा में सेंध!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम की सुरक्षा में सेंध!
Ludhiana
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में उस वक्त सेंध लग गई जब एक व्यक्ति रिवाल्वर समेत अंदर घुस गया। पुलिस मुलाजिमों ने उसे मौके पर काबू कर लिया। आरोपी ने खुद को प्रेस फोटोग्राफर बताया। अब पुलिस अधिकारी उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं।
सुखबीर बादल रविवार को लुधियाना के गुरुनानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चीफ खालसा दीवान की ओर से आयोजित 64वीं सर्ब हिन्द सिख शैक्षणिक कांफ्रेंस में हिस्सा लेने यहां आए थे। बताया जाता है कि वह व्यक्ति सुरक्षा के लिए लगाए गए पहले एंट्री प्वाइंट से अंदर आ गया, लेकिन दूसरी चेकिंग के दौरान मेटल डिक्टेटर पर बीप होने के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे काबू कर लिया।
एडीसीपी हरमोहन सिंह का कहना है कि मैन्यूअल चेकिंग के दौरान मेटल डिक्टेटर के बीप करने पर उससे पूछताछ की गई तो रिवाल्वर बरामद हुआ। रिवाल्वर में एक गोली थी। एडीसीपी के अनुसार व्यक्ति से गहन पूछताछ की जा रही है। उनका तर्क है कि यदि उसके पास रिवाल्वर लेकर चलने का लाइसेंस नहीं हुआ तो मामला दर्ज किया जाएगा।