{"_id":"102-30015","slug":"Ludhiana-30015-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए से दिनभर भयभीत रहे कासाबाद के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए से दिनभर भयभीत रहे कासाबाद के लोग
Ludhiana
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। सतलुज के किनारे बसे गांव कासाबाद में रविवार की सुबह तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शाम के करीब सात बजे तक सर्च अभियान जारी रहा, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। विभाग के अधिकारियों ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव के पास बने 12-15 फीट गहरे कुएं में एक व्यक्ति ने तेंदुए को देखा और गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जिला वन अधिकारी डीएस बराड़ ने बताया कि विभाग के माहिरों की टीम ने मौके पर पहुंच कर कुएं के ऊपर जाल बिछा दिया। एक बार तेंदुआ ऊपर आया और जाल में अटक कर फिर से नीचे चला गया, लेकिन इसके बाद वह जाल से निकल कर फरार हो गया। उसकी तलाश में शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब लोगों को अलर्ट रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। बराड़ ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में सर्दी बढ़ने के कारण जंगली जानवर अक्सर मैदानों का रुख करते हैं। सतलुज के किनारे जंगली इलाका होने के कारण तेंदुआ यहां तक पहुंच गया।