फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पीएम, सोनिया और खुर्शीद के पुतले फूंके

पीएम, सोनिया और खुर्शीद के पुतले फूंके

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का त्यागपत्र मांग रहे विकलांगों और महिलाओं से किए दुर्व्यवहार का इंडिया अंगेस्ट करप्शन की राज्य इकाई ने कड़ा विरोध किया। शनिवार को मिनी सचिवालय के बाहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री, कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और सांसद मनीष तिवारी के पुतले फूंके।
विज्ञापन

संगठन के वरिष्ठ सदस्य विनोद जैन और प्रवक्ता कुंवर रंजन सिंह ने सांसद तिवारी की तरफ से सलमान खुर्शीद के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे विकलांगों और महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार और बल प्रयोग को जायज ठहराने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद तिवारी भ्रष्ट कांग्रेसियों को बचाने में लगे हैं और विकलांगों के खिलाफ की गई पुलिसिया कार्रवाई को जायज ठहरा रहे हैं, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

संगठन की स्थानीय इकाई के सदस्य एमएस वालिया और हरजोत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कोयला, ईंट सीमेंट और अब विकलांगों की बैसाखियां और साइकिल तक में घोटाले कर डाले। इस अवसर पर जसबीर सिंह सराभा, संजय शर्मा, आरडी कौशिक, सुनील खन्ना, रमेश जोशी, बाल कृष्ण वर्मा, कर्नल दर्शन ढिल्लों, विशेष जिंदल, प्रमोद बावा, अंकुश जैन, विनोद कुमार, सुभाष कपूर, अमरजीत, सौरभ शर्मा, मोहन गुप्ता, विनोद जांगड़ा और अंशुल जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed