{"_id":"5c49eb58bdec22737b7b763c","slug":"91548348248-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत ने हमारी राम लछमन की जोडी में डाली दरार - पूर्व मुख्य मंत्री बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत ने हमारी राम लछमन की जोडी में डाली दरार - पूर्व मुख्य मंत्री बादल
विज्ञापन
सियासत ने हमारी राम-लक्ष्मण की जोड़ी में डाली दरार : बादल
पूर्व मुख्यमंत्री अपने भाई गुरदास बादल को याद कर हुए भावुक
ग्रोथ सेंटर में बने इंडियन होटल मैनेजमेंट केंद्र में पहुंचे थे पूर्व सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। मानसा रोड पर स्थित ग्रोथ सेंटर में बने इंडियन होटल मैनेजमेंट केंद्र में पहुंचे पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल अपने भाई गुरदास बादल को याद कर भावुक हो गए। मीडिया के साथ बातचीत में बादल ने कहा कि राजनीति ने हमारी राम-लक्ष्मण की जोड़ी में दरार डाल दी। उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों में बहुत प्यार था लेकिन राजनीति के कारण ऐसा हुआ कि हम दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। उन्होंने कहा कि अगर कुर्सी की लालसा बढ़ जाए तो परिवारों में दरार आ ही जाती है। हरियाणा के चौटाला परिवार और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम यादव के परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि इन दोनों परिवारों में भी कुर्सी को लेकर ही दरार आई है। बादल ने कहा कि राजनीति को सिर्फ लोगों के भले के लिए ही करना चाहिए। परिवार में राजनीति को दाखिल कर आपस में दरार नहीं डालनी चाहिए।