फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रांग साइड आ रहा रेत से भरा टिप्पर फुटपाथ टूटते ही नाले में गिरा

रांग साइड आ रहा रेत से भरा टिप्पर फुटपाथ टूटते ही नाले में गिरा

Sun, 23 Dec 2018 09:56 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
रांग साइड आ रहा रेत से भरा टिप्पर फुटपाथ टूटते ही नाले में गिरा
रांग साइड आ रहा रेत से भरा टिप्पर नाले में गिरा
विज्ञापन

हाइवे किनारे बनी पुरानी पुली के फुटपाथ पर चढ़ा दिया था टिप्पर
पुलिस ने रांग साइड का चालान काट कर खत्म की अपनी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जालंधर के शाहकोट से रेत भर कर ला रहा टिप्पर रविवार की दोपहर को टिब्बा रोड के पास रांग साइड आकर हाइवे पर बनी पुरानी पुली पर जा चढ़ा। पहले से ही कंडम घोषित की हुई पुली टूट गई और रेत से भरा टिप्पर सूखे नाले में जा गिरा। टिप्पर गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। इस हादसे में ट्रक चालक बाल बाल बच गया।
रेत से भरा टिप्पर नाले में गिरते ही पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों को दिशा निर्देश देकर जाम खुलवाया। थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। नेशनल हाइवे के अधिकारियों की तरफ कोई कार्रवाई न करने के बाद पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने सिर्फ रांग साइड का चालान काटने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह निजी ट्रांसपोर्ट का टिप्पर जालंधर के शाहकोट से रेत भर कर लाया था। टिब्बा रोड के पास बने कट के पास पुलिस मुलाजिम के न खड़े होने के कारण टिप्पर चालक ने फायदा उठाया और जल्द अपनी मंजिल पर पहुंचने के चक्कर में टिप्पर रांग साइड कर दिया। वह नेशनल हाइवे के किनारे पुराने नाले पर बनी पुली के फुटपाथ पर चढ़ गया। वह फुटपाथ पहले से ही कंडम घोषित किया जा चुका है। जैसे ही टिप्पर फुटपाथ पर चढ़ा तो फुटपाथ पूरी तरह से रेत के भरे टिप्पर का भार नहीं सह सका और फुटपाथ टूट गया और टिप्पर नाले में पलट गया। टिप्पर पलटते ही वहां भगदड़ मच गई। हाइवे से गुजरने वाले वाहन वहीं के वहीं रुक गए। ड्राइवर ने किसी तरह से खुद को बाहर निकाला और इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि नेशनल हाइवे के अधिकारियों से बात की गई थी तो उन्होंने कहा कि यह फुथपाथ पहले ही कंडम घोषित किया हुआ है। वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। उन्होंने कहा कि टिप्पर चालक के पास शाहकोट खड्ड की पर्ची है। पुलिस ने सिर्फ रांग साइड का चालान काटा है। इसके बाद रेत बाहर निकाल कर मालिक खुद क्रेन के जरिए टिप्पर निकाल कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed