फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कैबिनट मंत्री सिंगला को अपने बच्चे सौंपने गए कच्चे मुलाजिम

कैबिनट मंत्री सिंगला को अपने बच्चे सौंपने गए कच्चे मुलाजिम

Sun, 30 Sep 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
कैबिनट मंत्री सिंगला को अपने बच्चे सौंपने गए कच्चे मुलाजिम
कैबिनेट मंत्री को अपने बच्चे सौंपने पहुंचे कच्चे मुलाजिम
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने रेगुलर करने की मांग की, जमकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। विभिन्न विभागों के कच्चे मुलाजिमों रविवार को अपने बच्चों को कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला को सौंपने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें रेगुलर करने की मांग की। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय स्वतंत्र भवन से कैबिनेट मंत्री सिंगला के घर तक रोष मार्च निकाला।

इस मौके पर मुलाजिम एक्शन कमेटी के नेता इमरान भट्टी, रणजीत सिंह राणवां, अमृतपाल सिंह, संजीव काकड़ा और रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार का कोई भी मंत्री या नुमाइंदा मुलाजिमों की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक बार विधायक बनने पर पूरी उम्र के लिए पेंशन का हकदार बन जाता है लेकिन दस-पंद्रह साल से काम करने वाले मुलाजिम पक्का होने का हकदार नहीं है। कैप्टन सरकार ने सत्ता में आने के बाद उन्हें पक्का करने का वादा किया था लेकिन अब सरकार अपना वादा निभाने से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि कच्चे मुलाजिमों के आर्थिक हालात बेहद कमजोर हो चुके हैं और उन्हें अपने घरों का गुजारा चलाना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें रेगुलर नहीं किया गया तो वह 13 अक्तूबर को लंबी में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की कोठी के सामने रोष प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान गुरमीत सिंह मुक्तसर, पंकज कुमार, सनी कुमार, मेला सिंह, हरपिंदर सिंह, गुरबख्श सिंह, सतनाम सिंह, जतिन मेहता, मनीष कुमार, सुमित कुमार, वरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह और देविका रानी मौजूद थे।
विज्ञापन





फोटो)30एसजीआरपी03:संगरूर में कैबिनट मंत्री विजयइंद्र सिंगला की कोठी के सामने धरना देतेहुए कच्चे मुलाजिम अपने बच्चों के साथ।
-------------------
जसवीर सिंह भट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed