फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नगर पंचायतों चुनाव के लिए आप को नही मिल रहा कोई उमीदवार

नगर पंचायतों चुनाव के लिए आप को नही मिल रहा कोई उमीदवार

Thu, 07 Dec 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायतों चुनाव के लिए आप को नही मिल रहा कोई उमीदवार
नगर पंचायत चुनाव के लिए आप को नहीं मिल रहे उम्मीदवार
विज्ञापन

विस चुनाव के आठ माह बाद ही पार्टी का स्तर गिरा नीचे
महिला विधायक ने उम्मीदवार खडे़ करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
प्रदेश में होने वाले निगम चुनाव का बिगुल बजते ही हर राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए हर प्रयास करने शुरू कर दिए है। वहीं तलवंडी साबो की सियासत ने पंजाब स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, क्योंकि जहां से इस बार हुए विस चुनाव में आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवार बलजिंदर कौर करीब बीस हजार से अधिक मतों से जीती हैं और अब उसकी विधायक कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि महिला विधायक के खिलाफ दो वोट बनाने के आरोप में जांच चल रही है।
तलवंडी साबो को तख्त श्री दमदमा साहिब के नाम से भी जाना जाता है जिस के चलते पंजाब में चलने वाली सिक्ख सियासत का महत्व तलवंडी में तख्त दमदमा साहिब होने के चलते पूरे विश्व की सिक्ख कौम से संबंध लोगों की नजरें रहती हैं। पहले जहां पर दो ही बड़ी पार्टियों अकाली दल और कांग्रेस के बीच चुनावी मुकाबला होता था। लेकिन अब आप की महिला विधायक के जीतने के बाद होने वाले नगर पंचायत चुनाव में तिकोना मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन आठ माह में आम आदमी पार्टी के हालात तलवंडी साबो में ऐसे हो गए हैं कि आप को नगर पंचायत चुनाव के लिए उमीदवार हीं नही मिल रहा है। तलवंडी साबो में कुल पंद्रह वार्ड हैं। जहां पर छह वार्डों में ही आप को उम्मीदवार मिला है। जिन्होंने बुधवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

तलवंडी की महिला विधायक बलजिंदर कौर ने नगर पंचायत चुनाव में उम्मीदवार खडे़ करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है और पिछले दो तीन दिन से आप विधायक घर घर जाकर लोगों से उम्मीदवार बनने के लिए अपील कर रही हैं। लेकिन पर महिला विधायक के बर्ताव के चलते कोई भी पार्टी वर्कर या अन्य व्यक्ति नगर पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के बजाय आजाद उतरने के मूड में लोग
नगर पंचायत चुनाव में आप से संबंधित कुछ लोगों ने पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ने के बजाय आजाद तौर पर नामांकन भरने का निर्णय लिया है। उन उम्मीदवारों का कहना था कि जीत के बाद महिला विधायक ने एक बार भी पार्टी वर्करों से कोई मुलाकात नहीं की और उनका बर्ताव पार्टी वर्करों प्रति अच्छा नहीं रहा। इनका आरोप है कि महिला विधायक ने अकाली दल के नक्शे कदम पर चलते हुए अपने पारिवारिक व रिश्तेदारों को ही पद देकर नवाजा है। जबकि पार्टी वर्कर को पूछा तक नहीं।
इस संबंध में जब आप की महिला विधायक बलजिंदर कौर से बात करने के संपर्क किया गया तो उनके पीए केवल सिंह ने फोन उठाते हुए कहा कि मैडम अभी व्यस्त हैं बात नहीं हो सकती।


महिला विधायक के खिलाफ दोहरी वोट मामले में चल रही जांच
आम आदमी पार्टी की तलवंडी साबो से महिला विधायक बलजिंदर कौर के खिलाफ दोहरी वोट मामले में जांच चल रही है। दोहरी वोट बनाने की शिकायत आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य हरमिलाप सिंह ग्रेवाल ने चुनाव कमीशन से की थी जिन के आदेशों पर एसडीएम तलवंडी साबो इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed