फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुलिस थानों और पुलिस चौकियों से प्रापटी टैक्स वसूलने के लिए नोटिस जारी

पुलिस थानों और पुलिस चौकियों से प्रापटी टैक्स वसूलने के लिए नोटिस जारी

Tue, 13 Jun 2017 10:04 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थानों और पुलिस चौकियों से प्रापटी टैक्स वसूलने के लिए नोटिस जारी
थाने, चौकियों को प्रापर्टी टैक्स का नोटिस
विज्ञापन

नगर निगम ने पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम ने सरकारी संस्थानों पर बकाया प्रापर्टी टैक्स वसूलने के लिए तैयारी शुरू दी है। नगर निगम पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके को पत्र लिखकर थानों, पुलिस चौकियों और विभाग की अन्य बिल्डिंगों का प्रापर्टी टैक्स जल्द से जल्द जमा करवाने के लिए कहा है। इसके लिए स्थानीय सरकार की तरफ से तय किए गए रेट भी भेज दिए है।
महानगर में 28 पुलिस थाने, 31 पुलिस चौकियां, छह एडीसीपी दफ्तर, दस एसीपी दफ्तर और पुलिस कमिश्नर दफ्तर की बिल्डिंग आती है। स्थानीय सरकार सरकारी संस्थानों को भी प्रापर्टी टैक्स के अधीन लाई थी। पुलिस विभाग ने प्रापर्टी टैक्स लागू होने के बाद कोई भी कर जमा नहीं कराया है। अब नगर निगम ने सरकारी विभागों से प्रापर्टी टैक्स वसूलने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन

नगर निगम ने सबसे पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा है। इसमें सारी ही बिल्डिंगों पर बनता प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए लिखा गया है। साथ ही प्रापर्टी टैक्स भरने के लिए सेल्फ असेसमेंट फार्म भी साथ भेजा गया है। पुलिस विभाग की शहर में कई बिल्डिंग है। इनका करोड़ों रुपये टैक्स बकाया है। नगर निगम के प्रापर्टी टैक्स इंचार्ज विवेक वर्मा का कहना है कि जिन सरकारी विभागों ने प्रापर्टी टैक्स नहीं दिया है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर को भी पत्र लिखा गया है कि वह विभाग का बनता टैक्स जमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed