फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्रत्येक उम्मीदवार 70 लाख तक कर सकेंगे खर्च-डीसी

प्रत्येक उम्मीदवार 70 लाख तक कर सकेंगे खर्च-डीसी

Fri, 19 Apr 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक उम्मीदवार 70 लाख तक कर सकेंगे खर्च-डीसी
एक उम्मीदवार 70 लाख तक कर सकता है खर्च: डीसी
विज्ञापन

नामांकन भरने का काम 22 अप्रैल से शुुरू
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब के लिए नामांकन पत्र 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक भरे जाएंगे। पत्र रिटर्निंग अफसर कम डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक भरे जाएंगे। 27 और 28 अप्रैल को नामांकन दाखिल नही किए जाएंगे। चुनाव अफसर कम डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रशांत कुमार गोयल ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल को होगी, जबकि दो मई तक पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। चुनाव में 1750 पोलिंग बूथ बनाएं जाएंगे। बूथों पर दिव्यांग वोटरों के लिए विशेष सुविधाओं का प्रबंध भी किया जाएगा। हलके भर में मतदान का काम पारदर्शिता, निष्पक्ष तरीके से करवाया जाएगा। उन्होंने लोगों को भी अपील करते कहा कि देश के लोकतंत्र की जड़ों की मजबूती के लिए अपने संवैधानिक हक वोट का इस्तेमाल बिना किसी डर और लालच से करे। डीसी प्रशांत कुमार गोयल ने बताया कि इस चुनाव में कोई भी उम्मीदवार 70 लाख रुपये अधिक खर्च नहीं कर सकेगा और प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा अपने चुनाव खर्च से संबंधित खाता तैयार करना पड़ेगा, जिसमें नामांकन से लेकर परिणाम की घोषणा तक किए जाने वाले खर्च का हिसाब रखना जरूरी होगा। उम्मीदवार को अलग से बैंक खाता खोलना पड़ेगा।

फोटो कैप्शन--19जीबीजीपी02--चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर प्रशांत गोयल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed