{"_id":"5cb60a75bdec22144424940d","slug":"81555434101-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने साथियों के साथ खूब झूमें एडीशनल जिला सैशन जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने साथियों के साथ खूब झूमें एडीशनल जिला सैशन जज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जज ने गाया गीत, खूब नाचे उनके मीत
31 साल बाद गांधी आर्य स्कूल की एलुमनी मीट में की पुरानी यादें ताजा
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। गांधी आर्य स्कूल में 1987-88 बैच के विद्यार्थियों की पुरानी खट्टी मिट्ठी यादें ताजा करने के लिए एक समागम का आयोजन किया गया। अपने साथ 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले साथियों को विशेष तौर पर मिलने के लिए एडिशनल जिला सेशन जज प्रेम कुमार गुरदासपुर विशेष तौर पर समागम में पहुंचे। समूह विद्यार्थी अपने परिवार सहित समागम में पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर एडिशनल जिला सेशन जज प्रेम कुमार ने अपने सभी साथियों से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। वहीं उन्होंने मंच से ‘गीत, गा लो, मुस्करा लो, महिफलें सजा लो, जाने फिर मुलाकात हो ना हो’ गाकर अपने सभी साथियों को अपने साथ झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान न्यायधीश प्रेम कुमार ने भी खूब भंगड़ा डाला।
इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट भारत भूषण मैनन, प्रिंसिपल राजमहेंद्र ने न्यायधीश प्रेम कुमार को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने पत्रकारिता में मुकाम हासिल कर चुके पत्रकार राज पनेसर, जतिंदर, बाल कृष्ण और राज पनेसर को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस बैच को पढ़ाने वाले रिटायर्ड अध्यापकों वरिंदर कुमार, राम कुमार सोबती, मदन लाल, रविंदर मित्तल, सूरज भान को पुराने छात्रों ने सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आशू आर्य, बाल कृष्ण, बलकार सिंह, बनवारी लाल, दविंदर, दीपक, धनबंत सिंह, दिनेश कुमार, डॉ. भारत रतन, गुरतेज सिंह, हरीश कुमार, हरीश, हरविंदर, हेमंत, ईश्वर लीची, जसवीर जोशी, कमल कीरती, करण कृष्ण, करन मित्तल, करनप्रीत कौरा, केवल कृष्ण गोयल, कीमती राय, कृष्ण, कुलदीप तोती, ललित कुमार, ललित रोमी, मंगत राय मंगा, मनजीत भंम, रणजीत भंम, मुनीष लंबी, नवदीप बाबी, परमजीत पम्मा, प्रदीप गर्ग, प्रवीण कुमार, प्रेम कुमार, राज सिंह, राजीव घुल्ला, राजू सोहल, राकेश कुमार डीसी, संदीप टोनी, संजय कुमार, संजय कुमार संजू, संजय शुक्ला, संजीव छिब्बा, सुभाष कुमार, सुदर्शन गर्ग, वरिंदर काका, विजय सीए, विजय गोयल, विजय कुमार, बनवारी लाल, विनोद बारदाना, यश मारवाड़ी, जस सिंगला, युगेश काका, युवराज बंसल इत्यादि मौजूद थे।