फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जलील हुए नौजवान ने रेलगाड़ी तले आकर की खुदकुशी

जलील हुए नौजवान ने रेलगाड़ी तले आकर की खुदकुशी

Mon, 04 Feb 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
जलील हुए  नौजवान ने रेलगाड़ी तले आकर की खुदकुशी
युवक ने आत्महत्या की, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया पीटने पर वालों पर कार्रवाई न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। गांव कोटला डडहेड़ी निवासी लखवीर सिंह (25) ने रविवार की देर शाम तो ट्रेन से कटकर जान दे दी है। पीड़ित परिवार और रिश्तेदारों ने जिला मुख्यालय पर जमकर रोष प्रदर्शन कर मृतक के पिता को पंचायत चुनाव की रंजिश में पीटने वालों पर कार्रवाई न कहने का आरोप पुलिस पर लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया।

मृतक की माता बलविंदर कौर ने एसएसपी को दी गई शिकायत में बताया उसके बेटे लखवीर सिंह ने पंचायत चुनाव में पंच के लिए नामांकन पत्र भरा था, जो किसी कारण रद्द हो गया था। उनके परिवार ने सरपंच के लिए हरमेल सिंह की मदद की थी, जिससे दूसरे पक्ष का उम्मीदवार सुखविंदर सिंह हार गया था। लोहड़ी वाले दिन वह अपने घर पर पति कुलविंदर सिंह, लखवीर सिंह और परिवार सदस्यों के साथ घर में बैठी थी। इस दौरान सुखविंदर सिंह, हरचंद सिंह, जोधपाल सिंह, धरमिंदर सिंह ने अपने कई साथियों समेत उन पर ईंटों से हमला कर घायल कर दिया था। इससे उसके पति कुलविंदर सिंह का दांत भी टूट गया और कान का पर्दा फट गया था। सभी को पड़ोसियों की मदद से सरकारी अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में दाखिल करवाया गया जहां से उसके पति को डाक्टरों ने 17 जनवरी को फतेहगढ़ साहिब अस्पताल रैफर कर दिया था कुलविंदर सिंह हालत को देखते 19 जनवरी को डाक्टरों उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया। वहां 15 जनवरी को एक पुलिस अधिकारी ने सभी परिवार के बयान लिखित किए परंतु किसी खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने बताया कि हमलावर अक्सर उनको धमकियां देते थे और 3 फरवरी बाद दोपहर सुखविंदर सिंह, जोधपाल सिंह, अवतार सिंह ने लखवीर सिंह के साथ गाली गलौच की। इसके बाद शाम 6 बजे लखवीर सिंह ने रेल गाड़ी नीचे आ कर खुदकशी कर ली। लखवीर का करीब दो साल पहले विवाह हुआ था। खबर लिखे जाने तक पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्यवाई करने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed