फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब में तीसरे फ्रंट की पहली मीटिंग में सामने आए मतभेद

पंजाब में तीसरे फ्रंट की पहली मीटिंग में सामने आए मतभेद

Tue, 22 Jan 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में तीसरे फ्रंट की पहली मीटिंग में सामने आए मतभेद
तीसरे फ्रंट की पहली मीटिंग में सामने आए मतभेद
विज्ञापन

ब्रह्मपुरा ने भगवंत मान को गठबंधन में शामिल होने का दिया न्यौता
आप ने दिया झटका, खैरा और बैंस को करो बाहर फिर होगी बात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और अकाली-भाजपा पार्टी को टक्कर देने के लिए बनाए गए पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस फ्रंट की पहली मीटिंग में मतभेद सामने आ गए। गठबंधन की पहली बैठक में शामिल बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश प्रधान रछपाल सिंह राजू ने आम आदमी पार्टी को साथ रखने की बात रखी। राष्ट्रीय स्तर पर उनका गठबंधन पहले हो चुका है। ऐसे में अकाली दल टकसाली प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने आप नेता भगवंत मान को फोन कर गठबंधन में शामिल होने का न्यौता दे दिया। भगवंत मान ने साफ कर दिया कि सुखपाल खैरा और सिमरजीत सिंह बैंस को गठबंधन से बाहर करना होगा। इसके बाद ही आगे की बात हो सकती है। बसपा प्रधान राजू ने यह भी एलान कर दिया कि मायावती को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा, इसलिए गठबंधन को उन्हें सपोर्ट करना होगा।
सूत्रों की माने तो नेशनल पार्टी होने के कारण बसपा ने लोकसभा की 13 सीटों में 6 टिकट देने की दावेदारी ठोकी है। ऐसे में गठबंधन की पहली बैठक में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है। इस बैठक में लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस, पंजाब एकता पार्टी से सुखपाल खैरा, टकसाली अकाली दल से रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सेवा सिंह सेखवां, रतन सिंह अजनाला, मनमोहन सिंह, गुरप्रताप सिंह और बसपा प्रधान रछपाल सिंह राजू शामिल हुए। पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी किसी कारण इस बैठक में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन

खैरा ने आप को शामिल करने पर भरी हामी
पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैरा के अनुसार गठबंधन की बैठक में यह सवाल सामने आया था कि आप को इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने हां कर दी, क्योंकि मामला पंजाब को बचाने का है। भगवंत मान ने फोन पर ब्रह्मपुरा को यह साफ कर दिया कि अगर खैरा और बैंस साथ है, तो फिर गठबंधन संभव नहीं है। खैरा के अनुसार आप की इस सोच से यह साबित होता है कि वह सिर्फ दुर्भावना के साथ काम कर रहे हैं। अगर वह शामिल नहीं होंगे, तो भी कोई बात नहीं। बैंस ने कहा कि आप का गठबंधन में शामिल होने का सभी ने स्वागत किया था। लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह शर्त रखी है, इससे साफ है कि वे पंजाब की भलाई नहीं चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक संविधान और एक प्रधान पर सहमति नहीं
गठबंधन की पहली बैठक में एक संविधान और एक प्रधान का चुनाव करने पर भी सहमति नहीं बन सकी। बसपा प्रधान का कहना था कि उनकी नेशनल पार्टी है। इसलिए वह अपने पार्टी चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं ब्रह्मपुरा का कहना था कि गठबंधन में सभी दल अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। जैसे अकाली भाजपा में गठबंधन है, लेकिन दोनों पार्टी के प्रत्याशी अपने पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ते हैं। इससे साफ है कि गठबंधन में शामिल होने वाली पार्टी अपने अपने चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed