{"_id":"5a1eed474f1c1ba12d8b58a8","slug":"81511976263-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुसर सुधार खालसा कालेज प्रिंसिपल ने किया एमजीसी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुसर सुधार खालसा कालेज प्रिंसिपल ने किया एमजीसी का दौरा
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता गुजरी कालेज की शिक्षा, प्रबंधन को सराहा
गुरुसर सुधार खालसा कालेज प्रिंसिपल ने किया एमजीसी का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
गुुरु हरगोबिंद खालसा कालेज गुरुसर सुधार जिला लुधियाना के प्रिंसिपल डॉ. स्वर्णजीत सिंह दयोल और रजिस्ट्रार डॉ. हरजिंदर सिंह बराड़ ने माता गुजरी कालेज का विशेष दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कालेज के अलग-अलग विभागों और कार्यप्रणाली का जायजा लिया और विभाग प्रमुखों से रूबरू हुए।
इस दौरान सुधार कालेज के प्रिंसिपल डा. एसएस दयोल ने कहा कि माता गुजरी कालेज बहुत ही पवित्र धरती पर बना है, जहां विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा और धर्म की शिक्षा बहुत ही बढ़िया ढंग के साथ दी जा रही है। इस मौके सुधार कालेज के रजिस्ट्रार डा. एचएस बराड़ ने कहा कि उनको नेक की टीम के साथ कई कालेजों में जाने का मौका मिला है लेकिन जो संतुष्टि उनको माता गुजरी कालेज पहुंचकर हुई वह किसी अन्य कालेज में नहीं हुई क्योंकि इस कालेज का सारा स्टाफ बहुत मेहनती है। इस मौके कालेज के डायरैक्टर प्रिंसिपल डॉ. कश्मीर सिंह ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि किसी कालेज के नुमाइंदे माता गुजरी कालेज का दौरा कर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं और अपने कालेज को माता गुजरी कालेज के नक्शे कदम पर चलाना चाहते हैं। डीन अकादमिक प्रो. बिक्रमजीत सिंह संधू ने कहा कि ऐसे दौरों के साथ कालेज की और विलक्षण पहचान बनती है। इस मौके डा. रजिंदर कौर प्रमुख पंजाबी विभाग भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन:29जीबीजीपी01- खालसा कालेज गुरुसर सुधार के प्रिंसिपल डा. स्वर्णजीत सिंह दयोल माता गुजरी कालेज दौरा करते हुए।