फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कैप्टन तकालीन डीडीपी समेत ग्रहि मंत्री व मुख्य मंत्री बादल पर भी बेअदबी के आरोपों में मामले दर्ज करे-खैरा

कैप्टन तकालीन डीडीपी समेत ग्रहि मंत्री व मुख्य मंत्री बादल पर भी बेअदबी के आरोपों में मामले दर्ज करे-खैरा

Mon, 28 Jan 2019 10:22 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन तकालीन डीडीपी समेत  ग्रहि मंत्री व मुख्य मंत्री बादल पर भी बेअदबी के आरोपों में मामले दर्ज करे-खैरा
सरकार की कर्ज माफी स्कीम फेल : खैरा
विज्ञापन

रोपड़ में बोले पंजाबी एकता पार्टी के अध्यक्ष
बेअदबी कांड में पूर्व सीएम, डिप्टी सीएम और पूर्व डीजीपी पर केस दर्ज करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। पंजाब एकता पार्टी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने मुख्यमंत्री की कर्जा माफी स्कीम को फेल बताते हुए कहा कि यह स्कीम सिर्फ कागजों तक सीमित है। इस संबंध में सरकार बड़े समारोह कर गायक बुलाकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर दिखावा कर रही है। खैरा रोपड़ के गांव सालापुर में आम आदमी पार्टी छोड़कर पंजाब एकता पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ मीटिंग करने के पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करने के बजाय लोगों के सवालों के जवाब दिए। पत्रकारों से बातचीत में खैरा ने कहा कि कैप्टन सरकार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपियों को तुरंत पकड़ना चाहिए। खैरा ने कहा कि अकेले निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों को नहीं बल्कि तत्कालीन डीजीपी सुमेध सैनी समेत तत्कालीन गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल और तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर भी मामले दर्ज होने चाहिए।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भगवंत मान कहते हैं कि उनकी माफी संबंधी केजरीवाल से बात नहीं हुई जबकि अरविंद केजरीवाल खुद कह चुके हैं कि उनकी दिन में 10 बार भगवंत मान से बात होती है। मान बताएं कि वह अरविंद केजरीवाल द्वारा बिक्रम मजीठिया से मांगी माफी से सहमत हैं या नहीं। अगर वह सहमत हैं तो सरेआम आकर सहमति जताएं और कहें कि वह नशे के खिलाफ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवंत मान के शराब छोड़ने के बयान पर खैरा ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब में आकर न तो नशों की बात की और न ही किसानों की खुदकुशियों की। उन्हें भगवंत मान द्वारा शराब छोड़ने का फैसला ज्यादा ऐतिहासिक लगा। विधानसभा से अभी तक उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है जब कि वह उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इससे पहले सुखपाल सिंह खैरा पंजाब होम गार्ड के सेवा मुक्त कर्मियों द्वारा पिछले नौ महीने से लगाए जा रहे धरने पर भी गए और सत्ता में आने पर उनकी मांगें माने जाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed