फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पेट्रोल व डीजल की बढती कीमतों के खिलाफ सडकों पर उतरे कांग्रेसी

पेट्रोल व डीजल की बढती कीमतों के खिलाफ सडकों पर उतरे कांग्रेसी

Wed, 20 Jun 2018 09:36 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल व डीजल की बढती कीमतों के खिलाफ सडकों पर उतरे कांग्रेसी
पेट्रोल व डीजल की कीमतों के खिलाफ सड़क पर कांग्रेसी
विज्ञापन

हरमन बाजवा की अगुवाई में साइकिल रैली निकालकर किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता दामन बाजवा और प्रदेश सचिव हरमन बाजवा की आगुवाई में पार्टी वर्करों ने साइकिल पर रोष रैली निकाली। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया गया। हलके के गांव अकबरपुर, संघरेडी, नागरा और सजूमां में कांग्रेस वर्करों ने मोदी सरकार के पुतले फूंके।

इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए हरमन बाजवा ने कहा कि कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद भी मोदी सरकार यह राहत लोगों तक पहुंचाने के बजाय कंपनियों को दे रही है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे। लेकिन वर्तमान दौर में आधे रह गए हैं। इससे मोदी सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो रहा है। मोदी के जनविरोधी फैसलों के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर कृष्ण कुमार, दर्शन सिंह,दलीप सिंह, जगदीश सिंह, राजिंदर सिंह, कमल संघरेडी, मेला सिंह, परमजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो:20एसजीआरपी03: सुनाम के गावों में साइकिल रैली कर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस वर्कर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed