फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फैशन शो में एलसीईटी रहा विजेता

फैशन शो में एलसीईटी रहा विजेता

Wed, 28 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
फैशन शो में  एलसीईटी रहा विजेता
फैशन शो में एलसीईटी रहा विजेता
विज्ञापन

20 कॉलेजों के 2300 विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को दी कड़ी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लुधियाना कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कटानी कलां की ओर से कला, सभ्याचारक और तकनीक के सुमेल फेस्टीओ बीट्स के बैनर अंतर्गत यूथ फेस्ट आयोजित किया गया। इस कायक्रम में लुधियाना के 20 कॉलेजों के करीब 23 विद्यार्थियों ने विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लिया। इस सभ्याचारक व प्रबंधकीय फेस्ट में डांस, गायकी, रंगोली, मेहंदी, रोबटिक्स मुकाबलों के अतिरिक्त मैनेजमेंट व टेक्नोलॉजी से संबंधित करीब 16 मुकाबले करवाए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन विजय गुप्ता ने किया। एलसीईटी के प्रिंसिपल जरनैल सिंह ने मेहमानों का धन्यवाद करते हुए ग्रुप के मिशन व सिद्धांत संबंधी जानकारी दी।

मिमिक्री में आरिया कॉलेज लुधियाना के बलराम राजपूत, कुइलिंग आर्ट में दीक्षित, जीएनआईएमटी, बेस्ट आफ वेस्ट व फूलों के गुलदस्ते में अंकुश व गुरमेल, एलएलआरआईईटी मोगा, कार्टून बनाने के लिए निशांत, जीजीएन खालसा कॉलेज लुधियाना, फेस पेंटिंग में चाहत कपूर व सिमरन, एसएसीसीएस लुधियाना, डांस में असीस पांडे, एलपीसी लुधियाना, स्पॉट फोटोग्राफी में राजविंद्र सिंह व फैशन शो में एलसीईटी विजेता रहे। शाम के इनाम बांट समारोह के अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन विजय गुप्ता ने छात्रों की ओर से की गई पेशकारियों की प्रशंसा की। अंत में गायक उपकार संधू व गायिका इन्यायत ढिल्लों ने गायकी से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed