{"_id":"5a427c394f1c1b35338b4f9a","slug":"71514306617-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएयू की हरजोत कौर गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएयू की हरजोत कौर गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुनी गई
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी लुधियाना की राष्ट्रीय सेवा योजना की वालंटियर हरजोत कौर नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड और कैंप के लिए चुनी गई हैं। वह राजपथ व राष्ट्रीय झंडे और देश के राष्ट्रपति को सलामी देने वाली परेड में राष्ट्रीय सेवा योजना समूह का हिस्सा बनेगी। इस तरह की राष्ट्रीय स्तरीय परेड और कैंप में शामिल होने वाली पीएयू की वह पहली विद्यार्थी हैं। हरजोत कौर ने इस परेड में चुने जाने के लिए 11 अक्तूबर को फगवाड़ा में हुए गणतंत्र दिवस सेलेक्शन कैंप में हिस्सा लिया था। इसमें चुने जाने के बाद वह हरियाणा की खेती यूनिवर्सिटी हिसार में 25 अक्तूबर से 3 नवंबर को आयोजित कैंप में हिस्सा लेने के लिए गईं। वहां देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 200 राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियरों ने हिस्सा लिया था। हरजोत कौर ने सफलता का श्रेय राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट के विद्यार्थी कोआर्डिनेटर आशीष को दिया। विशेष तौर पर प्रोग्राम ऑफिसर डा. मधू शर्मा और प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डा. हरमीत का भी धन्यवाद किया। पीएयू के वाइस चांसलर डा. बलदेव सिंह ढिल्लो और निर्देशक विद्यार्थी भलाई डा. रविंदर कौर धालीवाल ने हरजोत की प्राप्ति पर खुशी जाहिर की।