फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गुरिंदर गग्गि ने मास्टर एथलैटिक्स मीट में जीते दो गोल्ड

गुरिंदर गग्गि ने मास्टर एथलैटिक्स मीट में जीते दो गोल्ड

Mon, 13 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
गुरिंदर गग्गि ने मास्टर एथलैटिक्स मीट में जीते दो गोल्ड
गुरिंदर गग्गी ने मास्टर एथलेटिक्स मीट में जीते दो गोल्ड
विज्ञापन

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुके हैं 50 गोल्ड मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
गुुरिंदरपाल सिंह गग्गी सहोता ने चंडीगढ़ में 12 नवंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में हुई मास्टर एथलेटिक्स चैंपिनयशिप में शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। खेलों का आयोजन चंडीगढ़ मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से किया गया था। इसमें 30 से 85 वर्ष आयु वर्ग के महिला-पुरुष एवं बुजुर्ग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
गुरिंदरपाल सिंह सहोता ने बताया कि इन खेलों में मंडी गोबिंदगढ़ के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में पांच गोल्ड मेडल समेत चांदी व कांस्य पदक हासिल किए हैं। इन खेलों में 102 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय धावक मान कौर आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

गग्गी सहोता ने बताया कि उन्होंने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। वहीं एसडी मॉडल स्कूल के डीपी बलविंदर सिंह ने 40 वर्ष आयु वर्ग की शॉटपुट में गोल्ड और डिस्कस थ्रो में चांदी का पदक हासिल किया है। 50 वर्ष की पांच किलो मीटर वॉक में बलविंदर सिंह ने गोल्ड, 50 वर्ष आयु वर्ग की शॉटपुट खेल में रविकुमार ने कांस्य पदक, 3000 मीटर दौड़ के 65 वर्ष मुकाबले में सुखदेव सिंह ने गोल्ड, 65 वर्ष के पांच किमी वॉक में हरपाल सिंह फौजी ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव जीएस सैणी और आयोजन सचिव सदा राम ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।

फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी03: चंडीगढ़ में शाटपुट और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मैडल हासिल करते हुए गुरिंदरपाल सिंह गग्गी सहोता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed