{"_id":"5bdc7616bdec2269b7316d62","slug":"61541174806-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलियों को लेकर अध्यापकों ने डिप्टी कमिशनर की कोठी आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलियों को लेकर अध्यापकों ने डिप्टी कमिशनर की कोठी आगे
Updated Fri, 02 Nov 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थी फूंकने के लिए माचिस लाना भूले अध्यापक
बठिंडा। लगातार की जा रहीं बदलियों से परेशान अध्यापकों ने शुक्रवार देर शाम डिप्टी कमिशनर प्रनीत की कोठी आगे सांझा अध्यापक मोर्चा बैनर तले धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी करने के बाद अध्यापकों ने सरकार की अर्थी फूंकी। खास बात यह रही की शिक्षक अर्थी फूंकने के लिए माचिस लाना ही भूल गए। बाद में एक शिक्षक ने एक रिक्शे वाले से माचिस मांग पर अर्थी में आग लगाई। अध्यापक जगपाल सिंह, रेशम सिंह और अश्वनी कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारी जानबूझकर बठिंडा के अध्यापकों की बदलियां तीन सौ किलोमीटर दूरी पर बार्डर एरिया में कर रहे है। उन्होंने शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार पर आरोप लगाया कि वह अध्यापकों को परेशान करने के अलावा कुछ नहीं कर रहे। मांगें न मानी गई तो वह बच्चों समेत जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन शुरू करेंगें । इस के अलावा डिप्टी कमिशनर, विधायक एवं सांसद की कोठी का घेराव किया जाएगा।