{"_id":"5bcb573dbdec226939027cbf","slug":"61540052797-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल से झाड़ कम निकलने पर किसान ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल से झाड़ कम निकलने पर किसान ने लगाया फंदा, मौत
Updated Sat, 20 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ कम निकलने पर किसान ने फंदा लगाया
ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था गुरविंदर सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव बधौछी में नौजवान किसान ने फसल का झाड़ कम निकलने से आहत होकर घर में ही छत से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मूलेपुर थाना पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
घटना शुक्रवार शाम की है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह (30) पुत्र भाग सिंह निवासी बधौछी के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए ब्यान में मृतक के पिता ने बताया कि गुरविंदर सिंह उसका छोटा बेटा था। वह ठेके पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी करने के साथ-साथ ट्रक की ड्राइवरी भी करता था। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण फसल को नुकसान हो गया था। झाड़ भी कम निकलने से गुरविंदर मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था।
उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर की शाम को घर की महिलाएं ही घर में थीं। गुरविंदर की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान गुरविंदर की भाभी सुखविंदर कौर ने उसे फोन पर सूचना दी कि गुरविंदर पंखे से झूल रहा है। इस पर वह आनन-फानन में खेत से आए और गुरविंदर को फंदे से नीचे उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर धारा-174 की कार्रवाई की गई है। भाग सिंह ने बेटे की मौत के लिए किसी को जिम्मेवार नहीं ठहराया है।