फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बठिंडा में दो सौ एक्ड गेंहू की नाड को शार्ट सर्किट से लगी आग

बठिंडा में दो सौ एक्ड गेंहू की नाड को शार्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 27 Apr 2018 10:00 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में दो सौ एक्ड गेंहू की नाड को शार्ट सर्किट से लगी आग
शार्ट सर्किट से दो सौ एकड़ नाड़ जली
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर पहुंच लिया हालात का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव मुलतानिया में शार्ट सर्किट से दो सौ एकड़ गेहूं फसल की नाड़ में आग लग गई। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने करीब एक घंटे की मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब पूरी नाड़ जल चुकी थी। वहीं घटना का पता चलते ही डीसी दीप्रवा लाकरा खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया ।

मुलतानियां गांव के पूर्व सरपंच हरसेवक सिंह ने बताया कि उनके समेत किसान बखतौर सिंह, हरबंस सिंह, जगसीर सिंह के अलावा छह अन्य किसानों ने दो सौ एड़क जमीन से गेहूं की फसल काट ली थी। नाड़ खेतों में ही रखी थी। शुक्रवार को जैसे ही बिजली विभाग ने खेतों में लगी पानी की मोटरों के लिए सप्लाई छोड़ी तो एक खंभे से शार्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी से खेतों में रखी नाड़ में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। उन्होनें जिला प्रशासन से मांग की कि हादसे में जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए ताकि वह कपास की फसल बीज सकें । डिप्टी कमिशनर दीप्रवा लाकरा को घटना के बारे में पता चला तो वह खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया । डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित तहसीलदार को बुलाकर अगली कार्यवाही के आदेश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed