{"_id":"5ac655c64f1c1bf5618b5a64","slug":"61522947526-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात समय मशीन से ना काटें गेहूं, मंडी में सुखाकर लाएं फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात समय मशीन से ना काटें गेहूं, मंडी में सुखाकर लाएं फसल
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में सुखाकर लाएं फसल : डीसी
डिप्टी कमिश्नर ने खरीद प्रबंधों के लिए बुलाई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
जिले में गेहूं की खरीद के प्रबंध पूरे हो गए हैं। डिप्टी कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ ने किसानों से अपील की कि वह गेहूं सुखाकर मंडियों में लाएं, ताकि फसल बेचने में कोई परेशानी ना हो। साथ ही समूह मंडी सुपरवाइजरों को हिदायत दी कि मंडियों में तयशुदा नमी से अधिक गेहूं न आने दिया जाए। यदि किसी भी मंडी में ऐसा मामला आता है तो मंडी सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीसी ने एसडीएम को हिदायत दी कि वह जिले की सभी मंडियों में खुद जाकर गेहूं की खरीद प्रबंधों का जायजा लें।
जिला पुलिस को हिदायत दी कि शाम 7 से शाम 9 बजे तक कंबाइनों के साथ गेहूं की कटाई ना करने दी जाए। इससे फसल में नमी की मात्रा रह जाती है और बाद में फसल बेचने में किसानों को दिक्कत आती है। खरीद एजेंसी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि गेहूं की खरीद, लिफ्टिंग और स्टोरेज वाली जगह पर वाहनों से तुरंत गेहूं उतारने के लिए लेबर के उचित प्रबंध यकीनी बनाए जाए। खरीद एजेंसियां किसानों को अदायगी भी साथ ही करें। मंडी अफसर गेट पर ही फसल से नमी मापने के लिए स्टाफ तैनात करें। किसानों की सुविधा के लिए साफ पानी, बैठने के लिए छायादार जगह, बिजली और अन्य जरूरी सहूलियतें उपलब्ध करवाई जाएं। इस दौरान एसपी डी हरपाल सिंह, एएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल, एसडीएम मनजीत सिंह चीमा, अमलोह एसडीएम जसप्रीत सिंह, खमाणों एसडीएम ईशा सिंघल, डीएफएसओ हरजीत कौर, मंडी अफसर जसबीर कौर, वेयर हाऊस मैनेजर गुरप्रीत सिंह, पंजाब एग्रो से जगदीप सिंह, पनसप से मोनिका गोयल, मार्कफेड से जसविंदर सिंह समेत समूह तहसीलदार, नायब तहसीलदार और मंडी सुपरवाइजर शामिल हुए।
फोटो कैप्शन: 05जीबीजीपी01: फतेहगढ़ साहिब की मंडियों में गेहूं की खरीद को लेकर सिविल एवं पुलिस अधिकारियों से बैठक करतीं डिप्टी कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़।