{"_id":"5aaaa3514f1c1bae758b58b6","slug":"61521132369-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाओ ढोल, खोलो पोल रैली की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाओ ढोल, खोलो पोल रैली की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
अठारह मार्च को जालंधर में होगी रैली, बैठकों का सिलसिला जारी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से 18 मार्च को जालंधर में की जाने वाली बजाओ ढोल, खोलो पोल रैली की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इसके तहत बैठकों का सिलसिला जारी है। संगरूर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष पवन गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंडल प्रभारी एडवोकेट ललित गर्ग विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर जवाहर लाल खेड़ा को संगरूर मंडल का लीगल सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मंडल अध्यक्ष पवन गर्ग ने कहा कि रैली का मकसद राज्य सरकार की नाकामियों को सामने लाना है। कैप्टन सरकार को बने एक साल का समय बीत चुका है, लेकिन इस एक साल में सूबे का हर वर्ग सरकार से दुखी हो चुका है। पिछली सरकार के समय दी जानेवाली सहूलियतें एक-एक कर इस सरकार ने बंद कर दी। इसके अलावा चुनाव के समय जो वादे कर कैप्टन सरकार सत्ता में आई, उनमें से एक भी अब तक नहीं निभाया गया। इससे किसानों, मजदूरों के अलावा हर वर्ग में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि संगरूर मंडल से 18 मार्च को दो बसें वर्करों की भरकर जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य केके मोदगिल, सरजीवन जिंदल, पार्षद चरणजीत लक्की, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बलजीत राणा, व्यापार सेल के अध्यक्ष जतिंदर मित्तल, अशीष सिंगला और जसवीर सिंह भी मौजूद थे।
फोटो:15एसजीआरपी01:संगरूर जवाहर लाल खेड़ा को नियुक्ति पत्र देते भाजपा नेता।