फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बिमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने नहर में कूद की आत्महत्या

बिमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने नहर में कूद की आत्महत्या

Mon, 12 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बिमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने नहर में कूद की आत्महत्या
बीमारी से तंग बुजुर्ग ने नहर में कूदकर जान दी
विज्ञापन

रविवार की शाम को सैर करने के बहाने घर से गए थे गोपाल दास
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बीमारी से तंग आकर हैबोवाल के शक्ति कालोनी के रहने वाले बुजुर्ग गोपाल दास (87) ने रविवार की शाम नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह नहर में शव देख किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चौकी रघुनाथ इंक्लेव की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया और थाना डिविजन चार के अधीन आने वाली चौकी जगतपुरी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई कपिल कुमार ने बताया कि गोपाल दास पिछले करीब दो साल से बीमार चल रहे थे। उनके बच्चे उनका इलाज करा रहे थे, लेकिन वह ठीक नहीं हो पा रहे थे। वह अपने परिजनों को कई बार कह चुके थे कि वह उन्हें नहर में गिरा दें, ताकि वह दुनिया छोड़ सके। वह रोजाना सैर के लिए भी जाते थे। रविवार की शाम को वह सैर के लिए निकले और नहर में कूद कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट चौकी जगतपुरी में लिखवाई थी। सोमवार की सुबह नहर में शव देख किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पहले तो पुलिस ने शव अज्ञात समझा, जब जांच की तो पता चला कि शव गोपाल दास का है। कपिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed