फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एचएमवी कॉलेज ने 21 हजार इनाम राशि के साथ जीती ओवर ऑल ट्राफी

एचएमवी कॉलेज ने 21 हजार इनाम राशि के साथ जीती ओवर ऑल ट्राफी

Sun, 11 Feb 2018 09:04 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
एचएमवी कॉलेज ने 21 हजार इनाम राशि के साथ जीती ओवर ऑल ट्राफी
सीटी यूनिवर्सिटी में फ्यूजन-2018 प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सीटी यूनिवर्सिटी में फ्यूजन-2018 प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। एचएमवी कॉलेज जालंधर ने 21 हजार इनाम राशि के साथ ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। समारोह में पंजाब के मशहूर गायक खान साहिब ने अपने गीतों से सभी का मनोरंजन किया। अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भंगड़ा डाला।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, कमला लोहटिया, गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स, जीएनई पॉलीटेक्निक, आर्य कॉलेज लुधियाना और लाला लाजपत राय गवर्नमेंट कॉलेज दुदिका समेत 30 कालेजों से 500 से भी ज्यादाविद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती, सीटी ग्रुप की को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह और वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह ने की।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य जज मशहूर मॉडल लविश सैनी, निष्ठा सागर, भूमिका शर्मा, लवप्रीत सिंह, मिस्टर पंजाब 2017, मिस्टर हरपवित सिंह, फर्स्ट रनरअप मिस्टर पंजाब 2017, अर्शभीर सिंह, थियेटर आर्टिस्ट हरदीप सिंह, एआईयू के नेशनल विजेता विक्की सारंग और मनप्रीत कौर थे। समारोह में रैंप वॉक, नुक्कड़ नाटक, फैशन शो, सोलो सिंगिंग और ग्रुप डांस की प्रतियोगिता करवाई। फैशन शो में एचएमवी कॉलेज जालंधर ने पहला, कमला लोहटिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। नुक्कड़ नाटक में लाला लाजपत राय सरकारी कालेज दुदिका ने पहला, श्री अरबिंदो कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने दूसरा, सीटी शाहपुर के मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान, फोक डांस में एचएमवी कॉलेज जालंधर ने पहला, सीटी ग्रुप शाहपुर कैंपस ने दूसरा, कमला लोहटिया कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। वेस्टर्न डांस में सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर कैंपस ने पहला, कमला लोहटिया कॉलेज ने दूसरा और बाबा फरीद कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का छिपा हुनर बाहर आता है और उनका होंसला बढ़ता है।

सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने विजय विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हुनर को निखारने में इस प्रकार के समारोह सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed