{"_id":"5a0dc53a4f1c1bce408b72b7","slug":"61510851898-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाषाओं में रेलवे स्टेशन पर लिखा गया सुनाम ऊधम सिंह वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन भाषाओं में रेलवे स्टेशन पर लिखा गया सुनाम ऊधम सिंह वाला
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर तीन भाषाओं में लिखा सुनाम ऊधम सिंह वाला
शहीद ऊधम सिंह जिंदाबाद व अमर रहे के नारों से गूंजा रेलवे स्टेशन
शहीद को राष्ट्रीय शहीद घोषित करने की मांग उठी, जल्द बने आजायबघर
सुशील कुमार
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
रेल मंत्रालय द्वारा हरी झंडीदिखाने के बाद देश के महान शहीद ऊधम सिंह के पैतिृक शहर के रेलवे स्टेशन की पट्टिकापर ‘सुनाम ऊधम सिंह वाला’ लिख दिया गया है। इस दौरान पूरा रेलवे स्टेशन परिसर, शहीदऊधम सिंह जिंदाबाद व अमर रहे के नारों से गूंज उठा। नाम लिखने की प्रक्रिया के दौरान रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और स्टेशन को शहीद के नाम की पहचान मिलने से शहीद की बिरादरी (कंबोज) के लोग, उनके परिजन तथा समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई। साथ ही शहर में जल्द शहीद के जीवन को समर्पित म्यूजियम बनाने की मांग उठाई। रेलवे स्टेशन पर हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषाओं में नया नाम लिखा गया है।
चार दशकों पुरानी मांग हुई पूरी
आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह चीमां ने कहा कि चार दशक पुरानी मांग पूरी हुई है। शहीद के परिजनों, यादगारी कमेटी, मीडिया व समाज सेवी संगठनों के सहयोग से यह संभव हो सका है। उन्होंने मांग की कि शहीद ऊधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद घोषित किया जाए। साथ ही आयकर विभाग, सेंट्रल एक्साइज आदि विभागों में नया नाम प्रयोग करना तय किया जाए।
जारी हो चुका है नोटिफिकेशन, फिर भी लागू नहीं
शहीद ऊधम सिंह यादगारी कमेटी के अध्यक्ष केसर सिंह और हरदयाल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के 18 विभागों में सुनाम का नाम सुनाम ऊधम सिंह वाला लागू करने सबंधी नोटिफिकेशन पिछले वर्ष नवंबर में जारी हो चुका है, लेकिन विभाग इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इसे तुरंत लागू नहीं किया गया तो संघर्ष किया जाएगा। हरदयाल सिंह ने कहा कि पंजाब के लोक निर्माण विभाग और बी एंड आर में अभी तक पुराने नाम से काम हो रहा है। सड़कों पर पुराने नाम के ही बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएसपी ने कैंप का पोस्टर जारी किया
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। लायंस क्लब रॉयल की ओर से 18 नवंबर को लगाए जा रहे नेत्र जांच और ऑपरेशन कैंप का पोस्टर डीएसपी विलियम जेजी से जारी कराया गया। मौके पर क्लब अध्यक्ष करुण बांसल, सचिव अंकुर जख्मी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। डीएसपी जेजी ने बताया कि क्लब की ओर से प्रशंसनीय कार्य किए जा रहे हैं।
फोटो: 16एसजीआरपी01 रेलवे स्टेशन पर लिखा नया नाम और शहीद ऊधम सिंह अमर रहे के नारे लगाते शहीद की नगरी के लोग।