फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   निगम एसडीओ बोला: होर कर शिकायता हुण कमिश्नर ही साफ करवाणगे तुहाडे सीवर

निगम एसडीओ बोला: होर कर शिकायता हुण कमिश्नर ही साफ करवाणगे तुहाडे सीवर

Mon, 11 Feb 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
निगम एसडीओ बोला: होर कर शिकायता हुण कमिश्नर ही साफ करवाणगे तुहाडे सीवर
होर कर शिकायतां हुण कमिश्नर ही साफ करवाणगे तुहाडे़ सीवर
विज्ञापन

डेढ माह से सीवरेज जाम की समस्या का नहीं किया निगम अफसरों ने हल
अर्जुन देव नगर निवासी ने राष्ट्रीय ह्यूमन राइट कमिशन को भेजी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर के वार्ड 41 में पड़ते अर्जुन देव नगर निवासी बीते डेढ़ माह से सीवरेज जाम होने से गंदे पानी की समस्या झेल रहे है। मामले को लेकर निगम अफसरों के पास लिखित शिकायत दी गई। लेकिन निगम अफसरों कोई ध्यान नहीं दिया। आखिरकार जब इसकी शिकायत निगम कमिश्नर के पास की गई तो छोटे अफसर भड़क गए और शिकायतकर्ता को साफ कहा कि होर कर शिकायता हुण कमिश्नर ही साफ करवाणगे तुहाडे सीवर। निगम अफसरों के इस लापरवाह रवैये को देखते अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास शिकायत दी गई है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजी गई शिकायत में अर्जुन देव नगर निवासी गज्जन सिंह ने आरोप कहा है कि बीते डेढ़ माह से उनके एरिया के सीवरेज बंद पड़े है। इस कारण सीवर का पानी ओवरफ्लो कर गलियों में भर रहा है। मोहल्ले की 8 गलियों में यही हाल है। कई एरिया में सीवरेज का पानी पेयजल लाइन के साथ मिक्स होकर घरों में पहुंच रहा है। उनके एरिया में बने धार्मिक स्थल मंदिर, गुरुद्वारा के बाहर भी गंदा पानी भरा पड़ा है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर जाने वाले श्रद्धालु भी इस गंदगी से गुजरने के लिए मजबूर हो रहे है। इस मामले को लेकर एसडीओ अमनदीप सिंह ग्रेवाल और जेई दिलप्रीत सिंह को लिखित शिकायत दी गई। डेढ़ महीने से कोई हल नहीं किया गया। आखिरकार उन्होंने इसकी शिकायत निगम कमिश्नर के पास की। इसके बाद दोबारा दोनों अधिकारियों के पास गए, तो उन्होंने साफ कहा कि उनकी शिकायत कमिश्नर के पास की है। अब सफाई का काम भी वही करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत का हल किया जा रहा है, फिलहाल सीवरेज का पानी डाउन हो चुका है। हमारी तरफ से गज्जन सिंह को ऐसा कुछ नहीं कहा गया है। बहम तो सीवरेज की सफाई करवाने में जुटे हैं। - दिलप्रीत सिंह, जेई नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed