{"_id":"5c250c06bdec22571f2ed3f8","slug":"51545931782-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेताओं ने सांसद बिट्टू और मंड के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली नेताओं ने सांसद बिट्टू और मंड के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत
विज्ञापन
पगड़ी से बुत साफ करने पर अकालियों ने दी शिकायत
बोले- सिख भावनाओं को भड़काने के लिए दोनों नेताओं ने किया काम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सलेम टाबरी के पीरुबंदा इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत पर कालिख पोतने के बाद कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड द्वारा पगड़ी से बुत को साफ करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीरवार को रायकोट स्थित सुधार के अकाली नेता प्रभजोत सिंह धालीवाल ने गुरसिमरन सिंह मंड और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल को शिकायत दी और कहा कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दोनों ने सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इस दौरान उनके साथ कई अकाली नेता शामिल थे। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया।
प्रभजोत सिंह धालीवाल ने पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि 1984 में दिल्ली में सिख कत्लेआम को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के इशारे पर अंजाम दिया गया है। उस कत्लेआम के जिम्मेदार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही थे। प्रभजोत सिंह धालीवाल ने बताया कि 25 दिसंबर को वह सलेम टाबरी इलाके से गुजर रहा था। मोहल्ला पीरुबंद के पास पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बुत लगा था। जिसके मुंह पर काला रंग लगा था। जिसे कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड अपनी पगड़ी के साथ साफ कर रहा था और दूध से धो रहा था। प्रभजोत के अनुसार पगड़ी सिख समुदाय की शान है। दशमपिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दी गई है। गुरसिमरन मंड द्वारा पगड़ी से बुत साफ करते देख उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू अपने कुछ साथियों के साथ वहां आते हैं और उस बुत को दूध से धो कर साफ करते हैं। ऐसा कर उन्होंने सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है। लिहाजा दोनों पर बनती कार्रवाई की जाए।
गलत जगह पर बना है पूर्व प्रधानमंत्री का बुत : प्रभजोत
प्रभजोत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिस जगह पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बुत लगा है वह जगह पब्लिक प्रापर्टी है। पब्लिक प्रापर्टी पर गलत तरीके से बुत लगाया है। जिस किसी ने भी बुत लगाया है, उस व्यक्ति ने जगह पर कब्जा करने की नीयत से बुत लगाया है। पुलिस को उस व्यक्ति का पता लगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए और उस बुत को वहां से हटाया जाना चाहिए। प्रभजोत के अनुसार इस जगह पर बुत लगाने का न तो कोई प्रस्ताव पास है और न ही कोई परमिशन है। जिस कारण पुलिस अब मामले में कार्रवाई करे। प्रभजोत ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर भेजा है।
विज्ञापन
गोशा और दुगरी को न्यायिक हिरासत में भेजा
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत पर कालिख पोतने के मामले में गिरफ्तार यूथ अकाली नेता गुरप्रीत सिंह गोशा और मीतपाल सिंह दुगरी को एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद वीरवार को सलेम टाबरी पुलिस ने दोबारा अदालत में पेश किया। जहां पुलिस ने उनके और रिमांड की मांग की, लेकिन अकाली नेताओं के वकील ने इसका विरोध किया। जिसके बाद अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद गुरप्रीत सिंह गोशा और मीतपाल सिंह दुगरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।