{"_id":"5c21114ebdec2256b542598b","slug":"51545670990-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी परिवार के नाम पर बनी ईमारतों के नाम बदलें जाए-सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी परिवार के नाम पर बनी ईमारतों के नाम बदलें जाए-सुखबीर बादल
विज्ञापन
गांधी परिवार के नाम पर बनी इमारतों के नाम बदले जाएं : सुखबीर
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। पूर्व उपमुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मांग की है कि देश में जितनी भी इमारतें गांधी परिवार के नाम पर बनी है, उन सब का नाम बदला जाए। उन्होंने यह मांग सोमवार को तलवंडी साबो में अकाली वर्करों के साथ बैठक के दौरान की।
सुखबीर ने कहा कि 84 कत्लेआम के आरोपियों को कांग्रेस ने संरक्षण दिया है। इसका सबूत सज्जन कुमार को 34 साल के बाद सजा से मिलता है। बादल ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो गांधी परिवार ने आरोपियों को बचाए रखा और उन पर कोई कार्रवाई नहीं होने दी। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से आरोपियों के खिलाफ एसआईटी भी बनी और अब दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को उम्र कैद की सजा भी हुई। बादल ने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करेंगे कि देश में जितनी भी इमारतें गांधी परिवार के नाम पर बनाई गई है, उन सभी इमारतों का नाम बदला जाए।