{"_id":"5bbb8d02867a55281371b6dd","slug":"51539017986-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मारे गए कायज्कताज् के अंतिम संस्कार में पहुंचे खैहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मारे गए कायज्कताज् के अंतिम संस्कार में पहुंचे खैहरा
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मारे गए कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे खैरा
हलवारा (लुधियाना)। बरगाड़ी रोष मार्च में शामिल होने जा रहे गांव झोंडा के चमकौर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो जाने एवं उसके साथी मंगत सिंह के घायल हो जाने के बाद विपक्ष के पूर्व नेता सुखपाल सिंह खैरा अपने साथियों के साथ उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे। मृतक चमकौर सिंह के परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए खैरा ने भरोसा दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। खैरा ने इस मौके पर एनआरआई विंग द्वारा मृतक के परिवार की मदद को भेजे एक लाख रुपये का चेक भी दिया। इसके अलावा इस हादसे में घायल हुए व्यक्ति का इलाज भरोसा दिया। बरगाड़ी जा रहे मंगत सिंह और चमकौर सिंह की बाइक किसी बड़े वाहन के साथ टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चमकौर सिंह की मौत हो गई थी। सुखपाल खैरा ने कहा कि बरगाड़ी रोष मार्च में पहुंचे लाखों लोगों ने पंजाब से कांग्रेस एवं अकाली दल बादल के पतन की नींव डाल दी है।