फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गर्भ में पल रही औलाद का सौदा करने पर पति के खिलाफ मोर्चा खोला

गर्भ में पल रही औलाद का सौदा करने पर पति के खिलाफ मोर्चा खोला

Mon, 01 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गर्भ में पल रही औलाद का सौदा करने पर पति के खिलाफ मोर्चा खोला
पति पर गर्भस्थ शिशु का सौदा करने आरोप
विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस को दी पति के खिलाफ शिकायत
पुलिस को शुरुआती जांच में मामला लगा संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। पत्नी ने पति पर गर्भ में पल रहे छह महीने के बच्चे का सौदा करने का आरोप लगाया है। पत्नी ने पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस के पास शिकायत की है।शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है और पुलिस का मानना है कि दंपति की लड़ाई का मामला है।

जगरांव सिटी में शिकायत लेकर पहुंची जसबीर कौर निवासी अमर विहार ने बताया कि उसकी शादी बॉबी के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया था, जो आज दो साल का है। उसका पति जो लेबर का काम करता है और उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। वह छह महीने की गर्भवती है। उसके पति का व्यवहार पहले जैसे ही है और उवह उस समय हैरान हो गई जब उसके पति ने बताया कि उसकी गर्भ में पल रहे बच्चे के जन्म लेते ही इसे बेच देगा। इस बात का खुलासा होते ही उसने पति के खिलाफ शिकायत की। शिकायत की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि अब तक की पड़ताल में बच्चा बेचने की हकीकत सामने नहीं आई। दंपति के बीच अलग-अलग बातों को लेकर झगड़ा जरूर होता है। शिकायत की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed