{"_id":"5b6f02e34f1c1be7258b4573","slug":"51534001891-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में की वाहनों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में की वाहनों की चेकिंग
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर किया फ्लैग मार्च
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर थाना मुल्लापुर दाखा की पुलिस ने कई जगहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की विशेष चेकिंग की। इसके बाद पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च भी निकाला।
एसएचओ बिक्रमजीत सिंह की अगुवाई में टीम की तरफ से रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों और उनके सामान की तलाशी ली गई। साथ ही रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले प्रवासी लोगों की झुग्गियों की तलाशी ली गई। पुलिस की तरफ से गांव के अंदर कालोनियों में रहने वाले लोगों पर अलग अलग राज्यों से आकर गांवों में रहने वाले लोगों के सामान की भी तलाशी ली। इसके अलावा मंडी मुल्लापुर के बस स्टैंड पर अलग अलग पुलिस पार्टियों को तैनात कर बस यात्रियों और चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई। एसएचओ ने बताया कि चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है और गश्त तेज कर दी गई है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।