फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   टूर्नामेंट

टूर्नामेंट

Mon, 25 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
टूर्नामेंट
संगरूर ने सुनाम को 1-0 से हराया
विज्ञापन

ओलंपिक स्टेडियम में तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। एसयूएस फुटबाल क्लब की ओर से ओलंपिक स्टेडियम में तीन दिवसीय फुटबाल मुकाबलों का आगाज किया गया। जिसमें पूरे पंजाब से 12 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का आगाज इंडस्ट्री चैंबर के जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल ने किया। पहला मैच संगरूर और सुनाम के बीच हुआ, जिसमें संगरूर ने सुनाम को 1-0 से हरा दिया। दूसरा मैच लहरागागा और जखेपल के बीच हुआ जिसमें लहरागागा की टीम विजेता रही। तीसरा मैच मानसा और फरीदकोट के बीच हुआ। इस मैच में मानसा की टीम 3 गोल से विजयी रही। सुनाम बी और डबवाली के मैच में डबवाली टीम ने जीत हासिल की। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कांसल ने कहा कि फुटबाल क्लब पिछले एक दशक से खेल मुकाबले करवाता आ रहा है। जिससे नौजवानों को भारी लाभ मिल रहा है। अच्छे खिलाड़ी ऐसे मुकाबलों से ही तराशे जाते हैं। खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के अलावा नौजवानों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार को ऐसे मुकाबलों के लिए पूर्ण सहयोग देना चाहिए। क्लब के अध्यक्ष व नगर पार्षद ऋषीपाल ने बताया कि फाइनल मुकाबले मंगलवार होंगे। इस मौके पर भगवान दास कांसल, अमनदीप सिंह, रवी कांत, अमित कुमार, गुरदित कुमार, सुनील कुमार, सुरेश कुमार हाजिर थे।

फोटो:25एसजीआरपी02 सुनाम में खेल मुकाबलों का आगाज करते इंडस्ट्री चैंबर के जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed