फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हल्ला बोल, पोल खोल

हल्ला बोल, पोल खोल

Wed, 23 May 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
हल्ला बोल, पोल खोल
हल्ला बोल, पोल खोल
विज्ञापन

संगरूर में विभिन्न संगठनों ने किया रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
हल्ला बोल-पोल खोल के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ शहर में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इससे पहले बनासर बाग से शहर के बाजारों में रोष मार्च निकाला गया। इसके बाद डीसी कार्यालय के समक्ष धरना लगाया गया।
कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन के केंद्रीय कमेटी सदस्य भूप चंद चन्नों और एटक के जिलाध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। देश में बेरोजगारी दर सात प्रतिशत बढ़ने से विकराल रूप धारण कर चुकी है। पेट्रोल और डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं जो आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन

किसान सभा के नेता बलदेव सिंह और मेजर सिंह ने कहा कि किसानों के कर्ज जो एक लाख करोड़ रुपये बनते हैं अब तक माफ नहीं किए गए हैं। मोदी सरकार कारपोरेट घरानों के करोड़ों रुपये के कर्ज को नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्ज के बोझ तले दबे किसान व मजदूर खुदकुशी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो वादे करके सत्ता में आई थी उन्हें निभाया नहीं जा रहा है। इससे देश की जनता में मोदी सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो वह संघर्ष को तेज कर देंगे। मौके पर बंत सिंह नमोल, सतवंत सिंह खंडेबाद, भरपूर सिंह, हरदेव सिंह, वरिंदर कौशिक, सरबजीत सिंह, जगदेव सिंह, देवराज वर्मा, जसमेल कौर, जोगिंदर सिंह, मक्खन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
फोटो:23एसजीआरपी05:संगरूर में डीसी दफ्तर के समक्ष रोष धरनादेते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed