{"_id":"5adcc3164f1c1b3c0a8b607a","slug":"51524417302-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के घंटें बाद बच्चों को घर पहुंचा रहीं जीपीएस की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के घंटें बाद बच्चों को घर पहुंचा रहीं जीपीएस की बसें
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चों देरी से पहुंचाती हैं बसें, अभिभावक चिंता में
जीपीएस की बसों की लेटतीफी पर उठ रहे सवाल, एसडीएम से कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
नेशनल हाईवे स्लिप रोड स्थित गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल (जीपीएस) में पिछले ढाई महीनों से बच्चों को घंटों देरी से घर पहुंचा रही बसों ने अभिभावकों में चिंता में डाल रखा है। उनका कहना है कि स्कूल में छुट्टी का समय 2:10 है लेकिन स्कूल की लोकल एरिया में आने वाली स्कूल बस बच्चों को 3:30 बजे तक घर लेकर आ रही हैं। ऐसे में स्कूल की नाकामियों का खामियाजा इन नौनिहालों को भुगतना पड़ रहा है। कई बसों के पीछे बस चालक की सूचना देने को लगाए गए हेल्पलाइन नंबर भी मिटा दिए गए हैं।
स्कूल की मनमानी से आहत सातवीं की बच्ची के पिता विनय कुमार निवासी गोल मार्केट मंडी गोबिंदगढ़ ने एसडीएम अमलोह जसप्रीत सिंह को शिकायत देकर स्कूल पर कार्रवाई मांगी है। शिकायत में कहा गया है कि स्कूल से उनके घर को 7 मिनट लगते हैं किंतु स्कूल बस का चालक बच्चों को शहर की गलियों में उतारने के बाद ही गोल मार्केट लेकर चला जाता है। तब तक साढ़े तीन बज चुके होते हैं। विनय कुमार ने पत्र में लिखा है कि उसने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को कई बार इस पर ध्यान देने को कहा है किंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही हमेशा उन्हें टाल दिया जाता है। पेरेंट्स का कहना है कि अगर उनके बच्चों का कोई नुकसान हुआ तो स्कूल जिम्मेदार होगा।
जब इस बारे स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान संजय भाटिया से बात की गई तो उन्होंने माना कि थोड़े समय से दिक्कत चल रही है। ऐसी समस्या गेहूं के सीजन के कारण आई है, बहुत से ड्राइवर स्कूल से छुट्टियों पर चल रहे हैं। उनके आते ही ये समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने 10 दिन में इस समस्या को सुलझाने की बात गेकही है। वहीं एसडीएम जसप्रीत सिंह ने कहा है कि सोमवार को पेरेंट्स उनसे मिल सकते हैं। दोनों पक्षों को बिठाकर समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:22जीबीजीपी01: गोबिंदगढ़ के बैंक ऑफ इंडिया रोड से गुजरती जीपीएस स्कूल की बस जिस पर स्कूल का हेल्पलाईन नंबर मिटा हुआ है।