{"_id":"5aca494f4f1c1bc76b8b46a6","slug":"51523206479-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्वास्थ्य दिवस के दौरान यूनीवर्सल हैल्थ कवरेज पर रहेगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्वास्थ्य दिवस के दौरान यूनीवर्सल हैल्थ कवरेज पर रहेगा जोर
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज पर रहेगा जोर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर भारत स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यालय और दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल की ओर से क्षेत्रीय परामर्श का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन नॉर्थ जोन इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन और 13वें आईएपीएसएम, पंजाब चैप्टर 2018 वार्षिक सम्मेलन का हिस्सा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की क्षेत्रीय निर्देशक, दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र, डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि सभी को स्वास्थ्य सेवाओं के कवरेज में लाने का वादा एक साहसी कदम है। उन्होंने कहा कि आबादी सेहतमंद होगी तो इससे अर्थव्यवस्था उत्पादक बनेगी। डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. हेंक बेकेडम ने कहा कि यूएचसी के लक्ष्यों को हासिल करने से भारत की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति होगी।