फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बेटी बचाओ बेटी पढाओं की हकीकत

बेटी बचाओ बेटी पढाओं की हकीकत

Sat, 10 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढाओं की हकीकत
गुर्दे खराब, गरीब कैसे कराए बेटी का इलाज
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले बाबू सिंह का घर बेटी के इलाज में बिका
जिंदगी और मौत से जूझ रही तीन माह से बिस्तर पर पड़ी सुखदीप कौर
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
सरकारें गरीबों की हितैषी होने और उनके लिए तमाम योजनाएं चलाने का दावा करती हैं। योजनाओं की जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। इसकी बानगी है जिले के गांव कोठा गुरु निवासी बाबू सिंह। बाबू की बेटी सुखदीप कौर के दोनों गुर्दे खराब हैं। बेटी का इलाज कराने में बाबू का घर तक बिक चुका है। इसके बाद भी बेटी ठीक नहीं हो सकी। हालात यह है कि गरीब की बेटी सुखदीप कौर पिछले तीन माह से बिस्तर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मजबूर पिता बेटी के इलाज के लिए सरकारों की ओर निहार रहा है।
गांव कोठा गुरु निवासी बाबू सिंह मजदूरी कर अपना परिवार पालता है। बड़ी बेटी सुखदीप कौर आईटीआई पास है और छोटी बेटी पढ़ रही है । मजदूरी का काम करने वाले बाबू सिंह ने बताया कि तीन माह पहले जब उसकी बेटी सुखदीप कौर के शरीर में ब्लड की कमी आ गई। इस पर वह डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने बेटी के सभी टेस्ट फरीदकोट मेडिकल अस्पताल से करवाने के लिए कहा। टेस्ट कराने के बाद पता चला कि बेटी के दोनों गुर्दे खराब हैं। इस पर बेटी को बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया। वहां करीब एक लाख रुपये खर्च आया। इसके बाद भी उसकी बेटी ठीक नही हो पाई। बाबू सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार परिवार का कोई सदस्य या अन्य व्यक्ति अपना गुर्दा लड़की को देता है तो वह बच सकती है, जिस पर करीब तीन से चार लाख रूपए खर्च आएगा ।
विज्ञापन

उसने बेटी का इलाज कराने में गांव में बना छोटा घर तक बेच दिया। बेटी फिर भी ठीक नहीं हुई। बाबू सिंह ने बताया कि गरीब होने के चलते वह अपनी बेटी का उपचार करवाने में असमर्थ है । उसने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम तो केंद्र सरकार ने शुरू कर दी है पर उसकी बेटी को बचाने के लिए न तो प्रशासन आगे आ रहा और न ही कोई केंद्रीय मंत्री सहायता कर रहा है। उसने कहा कि केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल नन्ही छांव मुहिम के तहत बच्चियों के बारे में टी वी पर विज्ञापन दे रही हैं और उसकी बेटी को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। शिअद के मीडिया सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि सुखदीप कौर की सहायता करने के लिए वह केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के ध्यान में लाएंगे । उन्होंने कहा कि जल्द ही सुखदीप कौर का इलाज कराने का प्रयास किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed