फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घनी धुंध ने ट्रैफिक को रेंगने पर किया मजबूर

घनी धुंध ने ट्रैफिक को रेंगने पर किया मजबूर

Tue, 02 Jan 2018 09:57 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
घनी धुंध ने ट्रैफिक को रेंगने पर किया मजबूर
घनी धुंध से रेंगा ट्रैफिक, दिल्ली की उड़ान रद्द
विज्ञापन

सुबह से शाम तक ठिठुरते रहे लुधियानवी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नए साल में धुंध की चादर ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। मंगलवार को भी लुधियाना और इसके आसपास के इलाके में भारी धुंध छाई रही, नतीजतन सड़कों पर ट्रैफिक रेंगता रहा। दिन में भी वाहन चालक लाइटें जलाकर आगे बढ़ते रहे। उधर, सुबह से लेकर शाम तक लुधियानवी सर्दी में ठिठुरते रहे।
मौसम विभाग के माहिरों का मानना है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान भी धुंध की चादर बिछी रहेगी और आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। खराब मौसम के चलते मंगलवार को लुधियाना एवं दिल्ली के बीच उड़ने वाली फ्लाइट कैंसल रही। धुंध के चलते मंगलवार को दिन के तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली। आज शहर का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 94 फीसदी और न्यूनतम 90 फीसदी रही। जोकि सामान्य से 35 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन

मंगलवार को तीसरे दिन भी लुधियाना से दिल्ली के बीच चलने वाली घरेलू फ्लाइट नहीं उड़ी। मंगलवार को सुबह के वक्त विजिबिलिटी जीरो थी, जबकि दोपहर डेढ़ बजे के करीब यह चार सौ मीटर तक पहुंच गई, जबकि जहाज उड़ने के लिए कम से कम विजिबिलिटी 1500 मीटर होनी अनिवार्य है। उधर सड़कों पर भी वाहन धीमी गति में आगे बढ़ते रहे। लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे या अलाव का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed