फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   50 solid waste management plant to be set in Fatehgarh Sahib

फतेहगढ़ साहिब में लगेंगे 50 सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, 13 का काम जारी

Sun, 30 Aug 2020 06:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
50 solid waste management plant to be set in Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बनाए गया प्लांट। - फोटो : GOBINDGARH
फतेहगढ़ साहिब के एडीसी विकास अमरीक सिंह सिद्धू ने बताया है कि जिले के ग्रामीण इलाकों में कूड़े का सही प्रबंध करने के लिए 50 सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांटों का निर्माण किया जाना है। इनमें से 13 सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का काम चल रहा है।
विज्ञापन

एडीसी सिद्धू ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर 57 लाख रुपये खर्च होने हैं। गांवों के क्लस्टर बनाकर ये सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं और एक बार इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद जरूरत के अनुसार और भी प्लांट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से गीले और सूखे कूड़े को इकट्ठा कर खाद बनाने का काम शुरू किया था। इसमें गांववासियों का भी सहयोग मिल रहा है। मनरेगा स्कीम के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांटों का निर्माण बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा कि गांवों में अलग-अलग रंग के कूड़ेदान रखे जाएंगे, ताकि लोग कूड़े की श्रेणी के अनुसार उसे संबंधित कूड़ेदान में डाल सकें। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत के साथ न सिर्फ गांव में साफ सफाई रखी जा सकेगी, बल्कि प्लास्टिक के लिफाफे आदि से सीवरेज के बंद होने की संभावना भी खत्म हो जाएगी। कूड़ा बिखरने के साथ फैलने वाली बीमारियां भी घटेंगी और गांव के छप्पड़ में इकट्ठा होने वाला गंद भी कम होगा। एडीसी ने लोगों से अपील की है कि यह प्रोजैक्ट उन का जीवन स्तर ऊंचा उठाने और के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके साथ उनके बच्चों और बुजुर्गों की तंदुरुस्ती भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed