फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   48 thousand fraud in the name of putting up a tower

टावर लगाने के नाम पर महिला से ऐंठे 48 हजार

Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
48 thousand fraud in the name of putting up a tower
लुधियाना। गांव मंगली टांडा के एक प्लाट में मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ 48 हजार रुपये की ठगी मार ली। अब थाना मेहरबान पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। पुलिस ने गांव टांडा निवासी कुलविंदर कौर की शिकायत पर माछीवाड़ा कोहारा रोड़ निवासी टैक्स फैब लिमिटेड यूनिट नंबर एक के तरुण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की कुलविंदर कौर की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक अक्टूबर, 2020 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में कुलविंदर कौर ने बताया था कि आरोपी ने उसके खाली प्लाट में मोबाइल का टावर लगाने का झांसा देकर उससे 47750 रुपये ले लिए। बाद में न तो उसके प्लाट में टावर लगाया और न ही उसके रुपये लौटाए। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपी पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की रात लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed