फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   30 घंटे के लगातार सायबरथॉन से सीटी वेव्स की शुरुआत

30 घंटे के लगातार सायबरथॉन से सीटी वेव्स की शुरुआत

Thu, 21 Feb 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
30 घंटे के लगातार सायबरथॉन से सीटी वेव्स की शुरुआत
दो दिवसीय यूथ फेस्ट सीटी वेव्स की शुरूआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सीटी यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय यूथ फेस्ट सीटी वेव्स की शुरूआत की गई। सायबर वेलनेस सेंटर की ओर से लगातार 30 घंटे होने वाले कार्यक्रम साइबरथॉन नॉन स्टॉप हैकाथॉन से इवेंट की शुरूआत हुई। इसमें ग्रुप साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में समस्याओं को सुलझाने पर काम करेंगे। एक्सपर्ट्स द्वारा लगाई वर्कशाप व प्रोटोटाइप मेकिंग प्रतियोगिता इसमें आकर्षण का केंद्र रही। समारोह में बतौर मुख्यातिथि इंस्पेक्टर जनरल पुलिस आईपीएस नौनिहाल सिंह उपस्थित रहे। इसमें रायत बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जालंधर ने हिस्सा लिया। मुख्यातिथि आईपीएस नौनिहाल सिंह ने युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं के बेहतरीन आइडिया की मदद से देश की साइबर सिक्योरिटी में काफी मदद मिल सकती है। वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सायबरथॉन एक ऐसा सायबर हैक फेस्ट है जो एक प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा है। जहां साइबर और हाइटेक क्राइम, जानकारी के ट्रेंड्स के बारे में विचार चर्चा कर सभी को शिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed