फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रिमोर्ट का बटन दबाते ही हो गया 90 फुट के रावण का दहन

रिमोर्ट का बटन दबाते ही हो गया 90 फुट के रावण का दहन

Fri, 19 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रिमोर्ट का बटन दबाते ही हो गया 90 फुट के रावण का दहन
रिमोट का बटन दबाते ही हो गया 90 फुट के रावण का दहन
विज्ञापन

रावण दहन के साथ साथ राम लीला व सभ्याचारक कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजय दशमी का पर्व महानगर में धूमधाम से मनाया जाएगा। दशहरा पर्व पर विभिन्न इलाकों में रावण दहन किया गया। श्री राम लीला कमेटी की ओर से दरेसी में लगाए गए 90 फुट के उंचे रावण का दहन सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने रिमोट का बटन दबा कर किया। बिट्टू ने रिमोट का बटन दबाया तो 90 फुट का रावण धू-धू करता जल उठा।

इससे पूर्व राम-रावण का युद्ध हुआ। रावण दहन के साथ साथ राम लीला व सभ्याचारक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसी तरह श्री दशहरा कमेटी उपकार नगर की ओर से दशहरा पर्व उपकार नगर में मनाया गया। यहां 65 फुट ऊंचे रावण का पुतला, हंबड़ा रोड स्थित श्री गोविंद गौधाम में 50 फुंट ऊंचा रावण, दी फोकल प्वाइंट दशहरा कमेटी की ओर से 70 फुट ऊंचा रावण, न्यू सुखदेव दशहरा कमेटी की ओर से चंडीगढ़ रोड पर 60 फुंट ऊंचा रावण, राजगुरु नगर दशहरा कमेटी की ओर से राजगुरु नगर में 50 फुट ऊंचा रावण, अग्र नगर श्री राम लीला कमेटी की ओर से 50 फुट ऊंचा रावण, बसंत एवेन्यू दशहरा व राम लीला कमेटी की ओर से बसंत एवेन्यू 200 फुटी रोड पर 50 फुट ऊंचा रावण, श्री दुर्गा माता मंदिर की ओर से 45 फुंट ऊंचे रावण को अग्नी की भेंट चढ़ाया गया। इसके साथ ही मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले भी जलाए गए। इस दौरान विभिन्न जगहों पर मेलों का आयोजन भी किया गया। लोगों ने मेले में लगे झूलों का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed