फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय बंद, लोग परेशान

लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय बंद, लोग परेशान

Mon, 12 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय बंद, लोग परेशान
लेबर इंस्पेक्टर दफ्तर बंद, लोग परेशान
विज्ञापन

विधायक अरोड़ा ने कार्यालय पहुंचकर लिया हालात का जायजा
चंडीगढ़ में मीटिंग के चलते नहीं पहुंच पाई कार्यालय: लेबर इंस्पेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
लेबर इंस्पेक्टर के स्थानीय कार्यालय के बंद रहने के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही है। हालात जायजा लेने के लिए आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष व विधायक अमन अरोड़ा ने कार्यालय का दौरा किया।
लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय से ही जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन होता है और इस कार्यालय से औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंच पाता है। जिला पटियालाकी सीमा के साथ लगते गांव बुशहरा (विधानसभा लहरागागा का गांव) की महिलाओं ने विधायक अरोड़ा के समक्ष अपना दुखड़ा रोया। महिलाएं अपने बच्चों के वजीफा की राशि लेने की औपचारिकताएं पूरी करवने के लिए आईं थीं। महिलाओं ने विधायक के समक्ष आरोप लगाया कि पिछले कई माह से वह कार्यालय के चक्कर के काट रही हैं। उन्हें संबंधित अधिकारी मिल नहीं रहे हैं। गरीबी के कारण वे अपने बच्चों की शिक्षा का आर्थिक बोझ उठाने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन

कार्यालय में वजीफा, पेंशन, शगुन स्कीम, सेहत बीमा योजना, दिव्यांगों के लिए ट्राईसाइकिल, छात्रों व मजदूरों के लिए साइकिल देने समेत कई अन्य अहम योजनाओं की औपचारिकताओं को पूरा किया जाता है। विधायक अरोडा ने कहा कि उक्त कार्यों के लिए सप्ताह में दो दिन (सोमवार व शुक्रवार) तय किए गए हैं। सोमवार होने के बाद भी संबंधित अधिकारी यहां नहीं हैं। इससे लोगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। करीब दो घंटे का सफर तय करके लोग, लहरागागा व दिडबा इलाकों से पहुंचे हैं। कार्यालय में ताला लटक रहा हैं। इस संबंधी लेबर इंस्पेक्टर नेहा गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया चंडीगढ़ में जरूरी मीटिंग होने के कारण वह कार्यालय नहीं पहुंच सकी हैं। सप्ताह में दो दिन काम होता है। विभाग ने एक दिन तय किया है। लेकिन लोगों की जरूरत को देखते हुए दो दिन उक्त काम किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकाप्टर से नीचे उतरें सीएम कैप्टन: अरोड़ा
विधायक अरोडा ने सीएम से आग्रह किया कि हेलीकाप्टर से नीचे उतरकर कार्यालयों की कारगुजारी का जायजा लें। लोगों को भारी दिक्कतें पेश आ रही है और सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही भरी कार्यशैली के कारण लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed