फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब में अराजकता का माहौल: भाजपा

पंजाब में अराजकता का माहौल: भाजपा

Sat, 10 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में अराजकता का माहौल: भाजपा
प्रदेश में अराजकता का माहौल: भाजपा
विज्ञापन

बजाओ ढोल, खोलो पोल के जरिये कांग्रेस सरकार को करेंगे बेनकाब
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
प्रदेश में अराजकता का माहौल बन चुका है और हरेक वर्ग कांग्रेस की सरकार से दुखी है। भाजपा ने बजाओ ढोल, खोलो पौल रैलियों का आयोजन करके कांग्रेस सरकार को बेनकाब करने की योजना बनाई है। यह बातें भाजपा के जिला महासचिव शंकर बांसल ने कहीं।

बांसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग व प्रेम गुगनानी के साथ शनिवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में सूबे को एक दशक पीछे धकेल दिया है। प्रदेश में बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। नौजवान रोजगार के लिए अन्य राज्यों में धक्के खा रहे हैं। आम लोग व विरोधी दल तो दूर की बात है खुद कांग्रेस के विधायक, मंत्री व कर्मठ वर्कर अपनी ही सरकार की कारगुजारी से दुखी हैं। भाजपा की ओर से जालंधर में अठारह मार्च को बजाओ ढोल, खोलो पौल रैली की जा रही है। इस मौके पर विनोद सिंगला, राजिंदरबांसल, अविनाश सिंगला, संदीप जिंदल, परमिंदर गोयल, राजीव मिंटा, पूर्ण जैन, राज बबली,जरनैल सिंह ढोट, नगर पार्षद मोनिका गोयल हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed